एक-दूजे के हुए Milind Gaba और प्रिया बेनिवाल, शादी की तस्वीरें आई सामने

फोटोज में मिलिंद गोल्डन कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रिया लाल लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं।

0
394
Milind Gaba
एक-दूजे के हुए Milind Gaba और प्रिया बेनिवाल

इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। वहीं इस बीच पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा (Milind Gaba) ने गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल (Pria Beniwal) से 16 अप्रैल को शादी रचा ली है। मिलिंद और प्रिया लगभग तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आखिरकार अब लंबे समय के बाद दोनों एक दूजे के हो ही गए।

Milind Gaba
Milind Gaba

Milind Gaba ने गर्लफ्रेंड प्रिया संग लिए सात फेरे

अब वेडिंग के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फोटोज में मिलिंद गोल्डन कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रिया लाल लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं। इस शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।

d4b7d893 b35b 45d2 956b 0f684336caf8

सेलेब्स की बात करें तो शादी में सपना चौधरी, गुरु रंधावा, मीका, भूषण कुमार, सुरेश रैना, प्रिंस नरूला और सुयश राय जैसी कई हस्तियां शामिल हुई।

57487180 71c3 4a05 92ee a2e6244ced47

बता दें कि इस कपल ने सोमवार को सगाई की थी। जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के लिए संगीत और कॉकटेल बैश भी आयोजित किया।

2388f3ac 86e6 404a a471 24e46783d33a

तस्वीरों में दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। मिलिंद और प्रिया की प्री-वेडिंग सेरेमनी इस हफ्ते की शुरुआत में शुरू हुई थी। प्रिया के काम की बात करें तो प्रिया बेनीवाल एक यूट्यूबर और फैशन इंफ्लुएंसर हैं। वहीं मिलिंद गाबा म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने कई हिट गानों में अपनी आवाज दी है। फैंस भी उन्हें काफी पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें:

Debina Banerjee और Gurmeet Choudhary ने बेटी का नाम किया अनाउंस, कपल ने इंस्टाग्राम पर किया खुलासा

Indias Got Talent 9: ग्रैंड फिनाले में ‘हीरोपंती 2’ के सितारों की होगी ग्रैंड एंट्री, Tiger Shroff के आने से शो में होगा डबल धमाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here