Horoscope and Panchang: कुंभ राशि के जातकों को होगी उपहार की प्राप्ति, मीन राशि के जातक वाहन संभलकर चलाएं

Horoscope and Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।

0
219
Horoscope 2023 top hindi update
Horoscope 2023

Horoscope and Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र, वार, योग और करण है। पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। कुंभ राशि वालों को आज कहीं से उपहार की प्राप्ति हो सकती है।मीन राशि के जातक वाहन चलाने के दौरान बरतें सावधानी।

Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: यहां जानें 18अप्रैल 22 का पंचांग

तिथिद्वितीया07:23एम, तक
नक्षत्रविशाखा 
पक्षकृष्‍ण पक्ष 
वारसोमवार 
योगसिद्धि योग07:24 मिनट तक
सूर्योदय06:07 एएम 
सूर्यास्‍त06:44 पीएम 
चंद्रमातुला राशि 
राहूकाल07:42 एएम से 09:17 एएम 
विक्रमी संवत2079 
शक संवत1943 प्‍लव 
मासवैशाख 
शुभ मुहूर्तसुबह 12:01-12:51 बजे तक 
करणतैतिल 

Horoscope and Panchang: जानें अपना राशिफल

Horoscope and Panchangg
Horoscope and Panchang

मेष: मेष राशि के जातकों को आज गर्मी में बाहर निकलने से बचना होगा। कुछ दिन बेहतर होगा कि आराम करें, अपने स्‍वास्‍थ्‍य का पूरा ध्‍यान रखें। बाहर के भोजन से परहेज करें।

वृष: वृष राशि के जातकों के हाथ आज कोई नया प्रोजेक्‍ट लगने की उम्‍मीद है। काम करने के दौरान एकाग्रता बनी रहे, इस बात का ध्‍यान रखें। किसी को भी बगैर सोचे-समझे मशविरा नहीं दें।

मिथुन: इस राशि के जातकों को संतान से खुशखबरी मिल सकती है। काम के भार को अपने ऊपर हावी न होने दें। तनावमुक्‍त रहने का प्रयास करें। सभी से मीठी वाणी में बात करें।

कर्क: कर्क राशि के लोगों की समाज में प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। कार्यालय में अपने सामान का ध्‍यान रखें। कुछ लोगों को आपकी बढ़ती तरक्‍की देखकर ईर्ष्‍या हो सकती है। ऐसे लोगों से बचकर रहें।

सिंह: सिंह राशि के जातकों को कारोबार के सिलसिले में कहीं बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। लोगों की निंदा, चुगली आदि करने से बचें। नए कार्यों के प्रति समर्पण भाव रहेगा।आपको कुछ गुप्त बातें पता लग सकती हैं।

horoscope and Panchang
horoscope and Panchang

कन्‍या: कन्‍या राशि के लोगों को अपनी संतान के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखना होगा। किसी के साथ व्‍यर्थ के विवादों में न पड़ें। अपने से बड़ों का सम्‍मान करें, ससुराल पक्ष में किसी से झगड़ा हो सकता है।

तुला: तुला राशि के जातकों को आज संपत्ति विवाद के चलते कोर्ट के चक्‍कर लगाने पड़ सकते हैं। सोशल मीडिया का काफी इस्‍तेमाल करेंगे। नयी जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों को आज कहीं से महत्‍वपूर्ण सूचना मिल सकती है।जीवनसाथी के साथ मतभेद होने के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को जॉब मिल सकती है।

horoscope and Panchang
horoscope and Panchang

धनु: धनु राशि के लोगों को आज सरकारी कामकाज के चक्‍कर में भागादौड़ी रह सकती है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कामों में बेवजह दखलदांजी करने से बचें।

मकर: मकर राशि के जातक आज सामाजिक कार्यों में विशेष ध्यान देंगे। बड़े अधिकारियों से आपकी मुलाकात हो सकती है।राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।

कुंभ: कुंभ राशि के जातक धार्मिक और आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। युवा अपने करियर को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपना ध्यान केन्द्रित रखें। धन का उधार लेन-देन विवाद का कारण बन सकता है।

मीन: मीन राशि के जातक संतान के प्रति कुछ चिन्तायुक्त हो सकते हैं। आज कोई भी नया काम शुरू न करें। जितना समय मिले ध्‍यान और योग करें, आराम मिलेगा।वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here