जय भीम स्टार Suriya Sivakumar की बॅालीवुड में एंट्री, Akshay Kumar के साथ करेंगे काम, देखें तस्वीरें

सूर्या शिवकुमार अक्षय कुमार और राधिका मदान अभिनीत हिंदी फिल्म का निर्माण करने के लिए तैयार हैं।

0
452
Suriya Sivakumar
जय भीम स्टार Suriya Sivakumar की बॅालीवुड में एंट्री

तेलुगु अभिनेता सूर्या शिवकुमार (Suriya Sivakumar) जो जय भीम में अपने उम्दा प्रदर्शन के लिए लोकप्रिय हैं, ने अब बॅालीवुड में एंट्री मारी है। अभिनेता ने सोमवार को अक्षय कुमार के साथ तस्वीर शेयर की है। सूर्या अक्षय कुमार और राधिका मदान अभिनीत एक हिंदी फिल्म का निर्माण करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपनी अनटाइल्ड फिल्म का पोस्टर भी साझा किया जिसमें अक्षय कुमार भी साथ दिखाई दे रहे हैं।

Suriya Sivakumar
Suriya Sivakumar

Suriya Sivakumar ने शेयर की तस्वीरें

फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसका निर्देशन सुधा कोंगारा करेंगे। इस खबर को शेयर करते हुए, सूर्या ने लिखा कि, यह उनकी नई शुरुआत है साथ ही अपने प्रशंसकों से प्यार और आशीर्वाद मांगा। Suriya Sivakumar पिछले महीने सुर्खियों में आए थे जब उनकी फिल्म जय भीम ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। जय भीम (Jai Bhim) फिल्म 2 नंवबर 2021 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दुनिया भर में सराहा गया था और ऑस्कर 2022 के लिए भी शॉर्टलिस्ट किया गया था। हालांकि फिल्म ने ऑस्कर 2022 में जगह नहीं बना पाई।

टीजे ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित जय भीम 1993 में एक सच्ची घटना से प्रेरित था, जिसमें न्यायमूर्ति के चंद्रू ने पुलिस की क्रूरता और जातिगत अन्याय का मामला लड़ा था। फिल्म में सूर्या, लिजोमोल जोस और मणिकंदन मुख्य भूमिकाओं में हैं और रजीषा विजयन, प्रकाश राज, राव रमेश और अन्य सहायक भूमिकाओं में हैं।

Justice K Chandru
Suriya Shivakumar

इस बीच अक्षय कुमार हाल ही में एक एड को लेकर सुर्खियों में रहे। अभिनेता ने विमल इलायची का समर्थन करने के लिए विमल पान मसाला ब्रांड का एक एड किया था। अक्षय का यह एड फैंस को पसंद नही आया जिसके बाद अभिनेता की आलोचना की गई थी। सोशल मीडिया पर आई नाराजगी के बाद अक्षय कुमार पीछे हट गए और अपने फैंस से माफी मांगी। अक्षय कुमार के फिल्म की बात करें को एक्टर अगली बार पृथ्वीराज और रक्षा बंधन में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें:

Jai Bhim फिल्म की Summary को Oscars ने अपने YouTube चैनल पर किया अपलोड

Photo Gallery: एक बार फिर कैमरे के सामने Monalisa ने दिखाया अपने हुस्न का जलवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here