Honey Singh Birthday: जब Shah Rukh Khan ने Yo Yo Honey Singh का किया था सपोर्ट, बचा लिया था डूबता हुआ Carrier

Honey singh पर केवल शराब को बढ़ावा देने का आरोप नहीं बल्कि वह खुद भी शराब के आदी हो चुके थे। इस लिए हनी को खूब आलोचना का सामना करना पड़ रहा था।

0
432
Honey singh
Honey singh

Honey Singh Birthday: बॉलीवुड सिंगर और रैपर हनी सिंह 15 मार्च को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। हनी सिंह का जन्म पंजाब के होशियारपुर में 15 मार्च 1983 को हुआ था। हनी सिंह ने अपने पहले गाने से ही जबरदस्त सफलता पाई थी। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट गाने गाए। हनी सिंह का असली नाम हरिदेश सिंह है। उन्होंने गायकी में आने के बाद अपना नाम बदला है। वह एक बेहतरीन सिंगर, रैपर, म्यूजिक प्रोड्यूसर के साथ एक्टर भी हैं। हनी सिंह पहले ऐसे सिंगर हैं, जिसे बॉलीवुड में सिर्फ एक गाना गाने के लिए 70 लाख रुपए ऑफर किए गए थे।

Honey Singh
Honey Singh Birthday

उन्होंने बॉलीवुड में अपना पहला गाना नसीरूद्दीन शाह स्टारर फिल्म ‘मस्तान’ में गाया था। उन्होंने ‘शक्ल पर मत जाना’ गाने से डेब्यू किया था । वहीं आपको बता दें कि यो यो हनी सिंह का गाना ‘ब्राउन रंग’ अब तक का सबसे महंगा पंजाबी वीडियो है। इस वीडियो को बनाने में करीब 1 लाख डॉलर का खर्च आया था और ये गाना लॉस एंजल्स के डायरेक्टर्स ने डायरेक्ट किया है। हनी सिंह ने अपने करियर में ‘हाय मेरा दिल’, ‘चार बोतल वोडका’, ‘ब्रेकअप पार्टी’, ‘ब्लू आईज’ जैसे कई फेमस गाने गाए हैं।

honey singh
Honey Singh Birthday

Honey Singh Birthday: हनी सिंह को बायपोलर डिसऑर्डर हो गया था

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह जब वह नोएडा में अपने घर पर थे, तो वह बायपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित हो गए थे, यह करीब 18 महीनों तक चला था, इस दौरान उन्होंने कई डॉक्टर्स को दिखाया था, लेकिन दवाइयों का असर होना उनपर पर बंद हो चुका था। बायपोलर डिसऑर्डर के साथ ही हनी शराब की लत का शिकार हो गए थे और उन्हें इसका भी इलाज कराना पड़ा था। उन्हें ऐसा लगता था जैसे बर्बादी की ओर जा रहे हैं। डॉक्टर्स को हनी सिंह की बीमारी डाइग्नोस करने में काफी दिक्कतें आईं। धीरे-धीरे हनी सिंह इस बिमारी से कामयाब हो पाए।

Honey singh
Honey Singh Birthday

(Bipolar disorder) बाइपोलर डिसऑर्डर एक मानसिक बीमारी है जो डिप्रेशन और मूड में बदलाव की वजह बनती है, उसमें रोगी का दिमाग दो विपरीत अवस्था में बदलती रहती है। बीमारी की चपेट में आने के बाद कई बार व्यवहार पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो जाता है।

शाहरुख खान ने बचाया हनी सिंह का करियर

हनी सिंह पर केवल शराब को बढ़ावा देने के आरोप नहीं लगे बल्कि वह खुद भी शराब के आदी हो चुके थे। इसके लिए हनी को खूब आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। लोग हनी सिंह के इतने खिलाफ हो चुके थे कि ऑस्ट्रेलिया टूर पर गए हनी सिंह के खिलाफ प्रोटेस्ट किया जाने लगा था, वहां उनका कॉन्सर्ट था, लोग नहीं चाहते थे कि हनी सिंह वहां परफॉर्म करें।

Honey singh
Honey Singh Birthday

तब हनी के बचाव में बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) सामने आए थे। तब ऑर्गनाइजर्स हनी सिंह के परफॉर्मेंस को हटाने के बारे में विचार कर रहे थे, फिर शाहरुख खान ने साफ कह दिया कि अगर हनी परफॉर्म नहीं करेंगे तो वह ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे। हनी ने इस इवेंट के बाद ही अपने सुपरहिट गाने ‘चार बोतल वोदका’ कंपोज किया था।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here