65 साल की उम्र में भी रेखा को लेकर लोगों की दीवानगी कम नहीं हुई है। उन्होंने कभी खूबसूरत बनकर लोगों पर कहर ढ़ाया तो कभी उमराव जान बनकर अपना जलवा बिखेरा अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाने वाली रेखा का आज जन्मदिवस है। बॉलीवुड की सुंदर और गुमसुम अदाकारा रेखा 65 साल की हो गई हैं। इनकों देखर कोई नहीं कह सकता है कि रेखा 65 साल की हैं। इनकी खूबसूरती के चर्चे पहले जैसे आज भी मीडिया में छाए रहते हैं। सुंदर दमकती त्वचा रेखा की पहचान है। तो आईए जानते हैं रेखा की सुंदर त्वचा का क्या है राज ?

दिन में 10-12 ग्लास पीती हैं पानी

rekha..

रेखा पूरे दिन भर में कम से कम 10-12 ग्लास पानी पीती हैं। इससे शरीर की गंदगी निकल जाती है जिससे त्वचा अंदर से सुंदर बन जाती है। रेखा के चमकदरा चेहरे का राज पानी है।

तली-भुनी चीजों को करती हैं नजरअंदाज

rekha 1

रेखा इसके साथ तली-भुनी चीजों को भी अवॉइड करती हैं। खाने में वह रोजाना क्या खाती हैं, इस बारें में बात करते हुए उन्होंने एक बार कहा था कि वह अक्सर फ्रेश सब्जियां खाती हैं, साथ ही दही और सलाद को भी वह रोजाना अपने खाने में शामिल करती हैं। रेखा ने ये भी बताया था कि वह चावल नहीं खाती हैं, लेकिन रोटी जरूर खाती हैं। 

करती हैं योगा और एक्सरसाइज

rekha 3

65 की उम्र में भी रेखा काफी फिट नजर आती हैं। खुद को स्वस्थ रखने के लिए रेखा रोजाना एक्सरसाइज और योगा करती हैं। नींद को पूरी करने के लिए 8 बजे तक डिनर करके जल्दी  सो जाती हैं। पर्याप्त नींद लेने से चेहरे पर ग्लो आता है क्योंकि आप पूरा दिन फ्रेश महसुस करती हैं।

आयुर्वेदिक स्पा ट्रीटमेंट लेती हैं

rekha

आज की लड़कियां जहां रोज महंगे-महंगे स्किन प्रोडक्ट्स यूज करती हैं, वहीं रेखा आयुर्वेद के पुराने तरीकों को अपनाती हैं। कहते हैं कि रेखा अरोमाथेरेपी और आयुर्वेदिक स्पा ट्रीटमेंट लेती हैं। इसके साथ ही रेखा एक अनुशासित लाइफ स्टाइल जीती हैं, इसी वजह से लाखों परेशानियां होने के बाद भी उनके चेहरे पर कोई असर नहीं पड़ता।

1954 में हुआ था जन्म

बता दे कि रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में हुआ था। इनके पिता जी तमिल फिल्मों के सुपरस्टार जैमिनी गणेशन थे। मां अभिनेत्री पुष्पावली थी। रेखा के जन्म के समय दोनों ने शादी नहीं की थी। पिता जी ने दोनों मां बेटी को कभी स्वीकार नहीं किया।

रेखा जब 13 साल की थी तो पिता जी इन्हें छोड़कर चल गए। मां को फिल्मो में काम मिलना बंद हो गया तो रेखा ने हिंदी सीनेमा में हाथ आजमाने के लिेए मुबंई का रुख किया। अब इनके पास बेसुमार दौलत और नाम है।

इतने अवार्ड मिले

1981: फ़िल्म ‘खूबसूरत’- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फ़िल्मफेयर अवार्ड. 
1982: फ़िल्म ‘उमराव जान’- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार.
1985: फ़िल्म- ‘उत्सव’- सर्वश्रेष्ठ हिंदी अभिनेत्री के लिए बंगाल फ़िल्म संवाददाता संघ अवार्ड.
1989: फ़िल्म- ‘खून भरी मांग’- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फ़िल्मफेयर अवार्ड. 
1997: फ़िल्म- ‘खिलाड़ीयों का खिलाड़ी’- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए फ़िल्मफेयर अवार्ड और सबसे अच्छी खलनायिका के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड.
2003 में फिल्मफेयर का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड.
2004: फ़िल्म- ‘कोई मिल गया’- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए बॉलीवुड फ़िल्म अवार्ड. 
2010 में पध्मश्री अवार्ड.
2016 में दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड.
2018 में मुंबई में लक्स गोल्डन रोज़ अवार्ड.
2018 में ANR नेशनल अवार्ड.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here