Year Ender 2022: साल 2022 में इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, देखें पूरी लिस्ट यहां…

साल 2022 बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह साउथ की फिल्मों के नाम रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी जमकर 'बायकॉट बॉलीवुड' ट्रेंड चलाया गया जिसके चलते कई बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्में भी धड़ाम हो गईं। आईएमडीबी (IMBD) ने भी 'टॉप 10 सबसे पॉपुलर इंडियन मूवीज' की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट को जारी करते हुए IMBD ने लिखा है कि इस साल कई बेहतरीन कहानियां दिखाई गईं और फैंस के बीच उनकी चर्चाएं लंबी रही।

0
96
Year Ender 2022: साल 2022 में इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, देखें पूरी लिस्ट यहां...
Year Ender 2022: साल 2022 में इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, देखें पूरी लिस्ट यहां...

Year Ender 2022: साल 2022 का आज आखिरी दिन है। साल 2022 में कई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और कई फिल्म ब्लॉकब्स्टर रही तो कई फिल्म फ्लॉप भी हुई। तो आज साल के अंतिम हम आपको बताएंगे कि 2022 के 10 सबसे लोकप्रिय फिल्मों के बारे में।

बता दें कि आईएमडीबी (IMBD) ने भी ‘टॉप 10 सबसे पॉपुलर इंडियन मूवीज’ की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट को जारी करते हुए IMBD ने लिखा है कि इस साल कई बेहतरीन कहानियां दिखाई गईं और फैंस के बीच उनकी चर्चाएं लंबी रही। यहां 2022 की शीर्ष 10 सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्में हैं जो दुनियाभर के लोगों के साथ गूंजती हैं। बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ साउथ की फिल्मों ने इस लिस्ट में भी अपना कब्जा जमा लिया है। इस लिस्ट में 9 साउथ की फिल्मों को शामिल किया गया है तो आइए देखते हैं पूरी लिस्ट-

Year Ender 2022: साल 2022 में इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, देखें पूरी लिस्ट यहां...
RRR Movie

आरआरआर (RRR)- साल 2022 की 10 भारतीस फिल्मों की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर 8 रेटिंग के साथ एसएस राजमौली की फिल्म आरआरआर है।

Year Ender 2022: साल 2022 में इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, देखें पूरी लिस्ट यहां...
The Kashmir Files

द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)- वहीं, दूसरे नंबर पर विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स है। यह फिल्म 8.3 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर है।

Year Ender 2022: साल 2022 में इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, देखें पूरी लिस्ट यहां...
Year Ender 2022: KGF Chapter 2

केजीएफः चैप्टर 2 (KGF: Chapter 2)- साउथ के सुपरसटार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 जिसने साउथ ही नहीं बल्कि नॉर्थ में भी धमाल मचा दिया था। बता दें कि इस फिल्म को 8.4 रेटिंग के साथ तासरा स्थान मिली है।

Year Ender 2022: साल 2022 में इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, देखें पूरी लिस्ट यहां...
Vikram

दिवी शेष की मेजर फिल्म को 8.2 रेटिंग के साथ सातवां स्थान मिला है।कमल हासन की फिल्म विक्रम चौथे नंबर पर है। इस फिल्म को 8.4 रेटिंग के साथ चौथा स्थान हासिल किया है।

Year Ender 2022: साल 2022 में इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, देखें पूरी लिस्ट यहां...
Kantara

कांतारा (Kantara)- ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म कांतारा पांचवे स्थान पर है। इस फिल्म को 8.8 रेटिंग के साथ पांचवी स्थान मिली है।

Year Ender 2022: साल 2022 में इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, देखें पूरी लिस्ट यहां...
आर माधवन के निर्देशन में बनी रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट फिल्म को छठा स्थान मिला है

रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट (Rocketry: The Nambi Effect)- आर माधवन के निर्देशन में बनी रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट फिल्म को छठा स्थान मिला है। इस फिल्म को 8.8 रेटिंग मिली है।

Year Ender 2022: साल 2022 में इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, देखें पूरी लिस्ट यहां...
अदिवी शेष की मेजर फिल्म को 8.2 रेटिंग के साथ सातवां स्थान पर है

मेजर (Major)- अदिवी शेष की मेजर फिल्म को 8.2 रेटिंग के साथ सातवां स्थान पर है।

Year Ender 2022: साल 2022 में इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, देखें पूरी लिस्ट यहां...

सीता रामम (Sita Ramam)- दुलकर सलमान के निर्देशन में बनी फिल्म सीता रामम ने भी अपनी जगह बना ली और आईएमडीबी ने इस फिल्म को 8.6 रेटिंग के साथ आठवां स्थान दिया है।

Year Ender 2022: साल 2022 में इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, देखें पूरी लिस्ट यहां...

पोंनियिन सेलवन- 1 (Ponniyin Selvan- 1)- मणि रत्नम की पोंनियिन सेलवन- 1 फिल्म 7.9 रेटिंग के साथ नौवें स्थान हासिल किया है।

Year Ender 2022: साल 2022 में इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, देखें पूरी लिस्ट यहां...

777 चार्ली (777 Charlie)- किरण राज की 777 चार्ली फिल्म 8.9 रेटिंग के साथ दसवां स्थान हासिल करने में सफल रही।

Year Ender 2022: 2022 में बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों का रहा नाम

कुल मिलाकर यह कहना लाजमी होगा कि साल 2022 बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह साउथ की फिल्मों के नाम रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी जमकर ‘बायकॉट बॉलीवुड’ ट्रेंड चलाया गया जिसके चलते कई बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्में भी धड़ाम हो गईं। जहां कुछ बॉलीवुड फिल्में विवादों की भेंट चढ़ गईं। वहीं कई फिल्मों ने अच्छा बिजनेस नहीं किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here