Disco Music से लेकर राजनीति तक, जानें Bappi Lahiri से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

0
336
Bappi Lahiri
डिस्को म्यूजिक से लेकर राजनीति तक, जानें Bappi Lahiri से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) 16 फरवरी 2022 को इस दुनिया से अलविदा हो गए। बेशक आज वो हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनकी यादें और उनकी आवाज हमेशा लोगों के जेहन में बनी रहेगी । बप्पी लाहिड़ी 69 साल के थे। आपको बता दें कि बप्पी लाहिड़ी को लोग प्यार से बप्पी दा (Bappi Da) बुलाते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बंगाली सिनेमा से की थी पर उन्हें असली पहचान हिंदी सिनेमा से मिली थी। बप्पी लाहिड़ी का जन्म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। उनके पिता का नाम बप्पी परेश लाहिड़ी और मां बन्‍सारी लाहिड़ी थी। बप्पी दा का बचपन से ही संगीत की ओर रुझान था जिसे उन्होंने पूरा भी किया। बप्पी दा का किशोर कुमार से भी नाता था। बप्पी लाहिड़ी का रियल नाम आलोकेश लाहिड़ी था।

R 4 1
photo by social media

Bappi Lahiri सोने से करते थे प्यार

बप्पी लाहिड़ी ने अपने करियर की शुरुआत 70 के दशक में की थी। उनकी पहली फिल्म ‘नन्हा शिकारी’ थी और उसके बाद ‘चरित्र’ फिल्‍म आई थी। इसके बाद लाहिड़ी ने ‘चलते-चलते’ गाने को संगीत दिया जिसे बॅालीवुड के दिग्गज सिंगर किशोर कुमार ने गाया था। बप्पी दा को सोने (Gold) के प्रति बेहद लगाव था। वह हमेशा सोना पहने रहते थे जो कि उस समय में काफी अलग ही ट्रेंड था। सोने की मोटी चेन, अंगुठियां और ब्रेसलेट उनका हिस्सा थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बप्पी लहरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे अमेरिकी पॉप स्टार एल्विस प्रेसली से बहुत प्रभावित थे, इसलिए वो भी उन्हीं की तरह सोना पहना करते थे।

bappi fbb 072718080330

90 के दशक में दिया डिस्को संगीत

Disco Dancer बप्पी दा की लोकप्रिय गानों में शुमार है। ये गाना 1982 में आई फिल्म डिस्को डांसर था जिसमें मिथुन चक्रवर्ती ने अपना जलवा दिखाया था। मिथुन की डिस्को डांसर की छवि गढ़ने मे बप्पी लाहिड़ी के संगीत की अहम हिस्सेदारी है। इसके बाद ‘दे दे प्यार दे’, तुम्हारा प्यार चाहिए, मुझे जीने के लिए, डिस्को डांसर, शराबी काफी हिट हुए थे। इन्तहा हो गई, इंतज़ार की आई न कुछ खबर, मेरे यार की’ ये गाना फिल्म शराबी का है। ‘याद आ रहा है तेरा प्यार।’ ये गाना 1982 में आई हिंदी फिल्म डिस्को डांसर का है। ‘आज रपट जायें तो हमें ना उठइयो’। ये गाना 1982 में आई फिल्म नमक हलाल का है। ‘यार बिना चैन कहां रे, प्यार बिना चैन कहां रे’। ये गाना 1985 में आई फिल्म साहेब का है। ‘तम्मा-तम्मा’। ये गाना 1990 में आई फिल्म थानेदार का है। ये सारे गाने बेहद पॉपुलर साबित हुए।

Bappi Lahiri
Bappi Lahiri

छोड़ना चाहते थे बॅालीवुड

13 अक्टूबर 1987 को जब बॉलीवुड के दिग्गज गायक किशोर कुमार का निधन हुआ था, तब बप्पी लहरी काफी दुखी थे। उस समय वे बॉलीवुड ही छोड़ देना चाहते थे, क्योंकि वे किशोर कुमार के बेहद करीब थे और उन्हें ‘किशोर मामा’ कहा करते थे। बताते चले कि किशोर कुमार और बप्पी दा की जोड़ी ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने दिए।

Bappi Lahiri 
Bappi Lahiri  के निधन पर PM Modi समेत कई दिग्गजों ने ट्वीट कर जताया शोक

फिल्म शराबी के संगीत के लिए मिला फिल्मफेयर अवार्ड

बप्पी लाहिड़ी को फिल्मफेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें ‘दे दे प्यार दे’, ‘थोड़ी सी जो पी ली है’ और ‘इंतेहा हो गई’ जैसे गानों के साथ फिल्म शराबी के संगीत के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।
फिल्म द डर्टी पिक्चर का गाना ‘ऊह ला ला’ जबरदस्त हिट रहा था। ‘बागी 3’ की ‘भंकस’ और ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ की ‘अरे प्यार कर ले’ उनके आखिरी गाने थे।

Bappi Lahiri AFP
2014 में लोकसभा का चुनाव लड़े थे

बप्पी लाहिड़ी बीजेपी में शामिल होकर 2014 में लोकसभा का चुनाव भी लड़े थे लेकिन तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार से हार गये थे। बॉलीवुड को डिस्को संगीत देने वाले ‘डिस्को किंग’ बप्पी लाहिड़ी संगीत की दुनिया में हमेशा अमर रहेंगे। उन्होंने अपने 48 साल के करियर में करीब 500 से अधिक फिल्मों में 5000 से अधिक गानों में संगीत दिए।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here