Uttarakhand Election 2022: Priyanka Gandhi ने Narendra Modi पर साधा निशाना, कहा- देश की नीतियां सिर्फ पीएम के उद्योगपति दोस्तों के लिए चल रही हैं

0
317
Punjab Election 2022
Punjab Election 2022

Uttarakhand Election 2022: 14 फरवरी को होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को पहाड़ी राज्य के खटीमा में एक रैली को संबोधित की। रैली से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य में नौकरियों की कमी को लेकर उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके राज्य में सब कुछ है। हिमालय, प्रकृति, पर्यटन के अवसर, लेकिन कोई रोजगार नहीं है। यहां से लोग नौकरियों के लिए पलायन कर रहे हैं। राज्य में नौकरियां क्यों नहीं पैदा हो रही हैं?

Priyanka Gandhi बोलीं- पीएम, सीएम अपने विकास के बारे में सोच रहे हैं

प्रियंका गांधी ने कहा कि एक राजनीतिक नेता का सबसे बड़ा कर्तव्य क्या है? जनता की सेवा, उनका विकास। आज सभी भाजपा नेता, आपके सीएम से लेकर देश के पीएम तक, केवल अपने विकास के बारे में सोच रहे हैं। कोई आपके बारे में नहीं सोच रहा है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पूरे देश की नीतियां सिर्फ 2 उद्योगपतियों के लिए चल रही हैं जो पीएम के दोस्त हैं। जब बजट आता है, तो गरीबों, किसानों, मध्यम वर्ग, छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए कुछ भी नहीं देता है। वे देश की रीढ़ हैं।

download 1 6
Uttarakhand Election 2022: Priyanka Gandhi

Uttarakhand Election 2022: रोजगार के मुद्दे पर प्रियंका ने भाजपा को घेरा

उन्होंने कहा कि ये जो मुख्यमंत्री बैठे हैं जो आपको बिंदिया और चूड़ियां बांट रहे हैं। इनसे पूछिए कि इन्होंने आपको रोज़गार क्यों नहीं बाटें। इनसे पूछिए कि जब हमारे भाई-बहन शहरों से वापस आ रहे थे तो आप कहां थे? जब किसान आंदोलन कर रहे थे तो आप कहां थे? उन्होंने कहा कि पीएम कहते हैं कि कांग्रेस ने प्रवासी श्रमिकों की मदद की और राजनीति करके देश भर में कोरोना फैलाया। वे सड़कों पर चल रहे थे, उनके लिए कोई सुविधा नहीं थी। क्या हम उन्हें ऐसे ही छोड़ देते? क्या हम राजनीति कर रहे थे? हम अपना कर्तव्य कर रहे थे।

ये भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here