UP Election 2022: SP ने जारी किया घोषणा पत्र, Akhilesh Yadav ने किए हैं ये 14 बड़े वादे

0
379
UP Election 2022 SP released manifesto

UP Election 2022: Akhilesh Yadav की Samajwadi Party उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी करने के लिए इस बार पूरा जोर लगा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने RLD, SBSP समेत कई छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। चुनाव के मद्देनजर Akhilesh Yadav लगातार योगी सरकार के कार्यकाल पर निशाना साध रहे हैं और सरकार बनाने के लिए लोगों से बड़े-बडे़ वादे कर रहे हैं। आगामी यूपी चुनाव के लिए मंगलवार को सपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है।

UP Election 2022 SP released manifesto

UP Election 2022 के लिए SP का घोषणा पत्र

  • सपा की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी।
  • प्रत्‍येक फसल के लिए एमएसपी प्रदान की जाएगी।
  • किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त दी जाएगी।
  • 15 दिन में गन्ना किसानों का भुगतान किया जाएगा।
  • किसानों को ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।
  • सभी किसानों को 4 साल के भीतर कर्ज़ मुक्त बनाया जाएगा।
  • BPL परिवारों को 18,000 रुपये सालाना दिया जायेगा।
1UP Election 2022 SP released manifesto
  • अर्बन एंप्लॉयमेंट गारंटी एक्ट मनरेगा की तर्ज पर बनाया जाएगा।
  • महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • लड़कियों की शिक्षा को KG से PG तक मुफ्त किया जाएगा।
UP Election 2022 SP released manifesto
  • नौजवानों को लैपटॉप दिया जाएगा।
  • पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जायेगा।
  • किसानों को डीएपी उर्वरक की 2 बोरी और यूरिया की 5 बोरी नि:शुल्क दी जाएगी।
  • महिला सुरक्षा के लिए हेल्प लाइन शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here