Punjab Election: पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री Ashwin Kumar ने इस्तीफा देकर कहा- पार्टी में नेतृत्व की कमी है

0
412
Punjab Election
Punjab Election

Punjab Election: एक तरफ जहां कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। वहीं विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि पिछले दो सालों में कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी छोड़ चुके हैं और अब राज्य के पूर्व मंत्री अश्विनी कुमार ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस के साथ कई साल पुराने रिश्ते को समाप्त कर दिया है। बता दें कि पूर्व कानून मंत्री Ashwin Kumar ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को सौंपा है।

Punjab Election: अश्विनी कुमार ने लिखा पार्टी छोड़ने का निर्णय दर्दनाक था

पत्र में अश्विनी कुमार ने लिखा है कि, वह पार्टी से बाहर रहकर राष्ट्रीय मुद्दों पर बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय मनोदशा को नहीं दर्शाती है। इसलिए वह पार्टी छोड़ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी को धन्यवाद भी कहा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छोड़ने का निर्णय उनके लिए दर्दनाक था। बता दें कि अश्विनी कुमार का इस्तीफा अप्रत्याशित था क्योंकि वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कट्टर वफादार थे और चार दशकों से अधिक समय से पार्टी से जुड़े थे।

Punjab Election
Punjab Election

उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए कहा कि पार्टी में नेतृत्व की कमी है। कांग्रेस खुद को फिर से स्थापित करने में असमर्थ रही है। Ashwin Kumar कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा और गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) से जुड़े हालिया विवादों ने उन्हें पद छोड़ने के लिए मजबूर किया है। कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में Ashwin Kumar ने कहा कि इस तरह मैं 46 सालों के लंबे जुड़ाव के बाद पार्टी छोड़ रहा हूं। बता दें कि अश्विनी कुमार मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में कानून मंत्री थे। Ashwin Kumar ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री Amarinder Singh के साथ हुए कांग्रेस के व्यवहार की भी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया था।

 Punjab Election
Punjab Election

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here