Bhagwant Mann संगरूर की धुरी सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

0
274
APN News Live Updates
APN News Live Updates

Bhagwant Mann: पंजाब चुनाव में AAP के सीएम पद के उम्मीदवार Bhagwant Mann चुनावी मैदान में संगरूर जिले की धुरी सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव में धुरी सीट से चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों से यह जानकारी सामने आई है।

Bhagwant Mann संगरूर से इस समय सांसद हैं

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

धुरी विधानसभा सीट पंजाब के संगरूर के अंतर्गत आती है। मान वर्तमान में जिले से सांसद हैं। इससे पहले AAP नेता राघल चड्ढा ने कहा, “हम AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के विधानसभा क्षेत्र की घोषणा दोपहर 3 बजे मोहाली में एक संवाददाता सम्मेलन में करेंगे। बने रहें!”

पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को मान को AAP की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था।

AAP Punjab CM Candidate

केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “पंजाब में संगरूर सीट से आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद भगवंत मान आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।”

सीएम उम्मीदवार के रूप में नामित होने के बाद, भगवंत मान ने कहा कि उनका साहस और जिम्मेदारी दोनों अब बढ़ गए हैं, विश्वास है कि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आएगी।

Punjab Election 2022, Bhagwant Mann

मान ने कहा, “मेरी हिम्मत और जिम्मेदारी दोनों बढ़ गई हैं। जनता को हमसे काफी उम्मीदें हैं और इसलिए हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। इस बार, हम भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे और एक टीम के रूप में मिलकर काम करेंगे, ”

वहीं संयुक्त संघर्ष पार्टी के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी का कहना है कि उनकी पार्टी पंजाब की 10 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि उनके और संयुक्त समाज मोर्चा (जिसके नेता बलबीर सिंह राजेवाल हैं) के बीच सहमति बन गयी है।

विदित हो कि पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा।

संबंधित खबरें…

AAP ने Bhagwant Mann को CM का चेहरा बनाया तो सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़, #PegwantMann हुआ Trend

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here