UP Election 2022: गोरखपुर शहर विधानसभा सीट का मुकाबला हुआ रोचक, Chandrashekhar Azad योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

0
251
Chandra Shekhar Azad
Chandra Shekhar Azad

UP Election 2022: गोरखपुर शहर विधानसभा सीट का मुकाबला रोचक होता जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भीम आर्मी के नेता और आजाद समाज पार्टी के संस्थापक Chandrashekhar Azad ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। बताते चलें कि हाल ही में योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर सीट से टिकट दिया गया था।

UP Election 2022:

UP Election 2022: Chandrashekhar की सपा के साथ नहीं बनी थी बात

गौरतलब है कि Chandrashekhar आजाद की सपा के साथ बात नहीं बन पायी थी। जिसके बाद उन्होंने अलग चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 2 महीने तक गठबंधन को लेकर उन्हें अंधेरे में रखा। अंत में उन्हें उनकी हिस्सेदारी नहीं दी गयी। समाजवादी पार्टी को दलित वोट की जरूरत नहीं है।

UP Election 2022: दलित युवाओं Bhim Army की अच्छी पकड़ मानी जाती है

UP Election 2022

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित मतदाताओं की काफी संख्या है। और Bhim Army की पकड़ हाल के दिनों में दलित युवाओं के बीच तेजी से बढ़ी है। ऐसे में गोरखपुर में उनके चुनाव लड़ने से सीएम आदित्यनाथ की परेशानी बढ़ सकती है।

UP Election 2022: क्या है उत्तर प्रदेश का जातिगत गणित?

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की राजनीति में धर्म और जाति का फैक्टर सबसे अहम रहा है। हालांकि किस जाति के कितने मतदाता हैं इसे लेकर कोई पुख्ता डेटा उपलब्ध नहीं है। लेकिन तमाम दलों और राजनीति के जानकारों की तरफ से लगातार दावें होते रहे हैं। उत्तर प्रदेश में OBC वोट बैंक सबसे अधिक लगभग 41 प्रतिशत है। जिसमें सबसे अधिक संख्या यादवों की है। लेकिन इसके साथ ही कई और भी जातियां हैं जिनका मजबूत सामाजिक आधार रहा है।

UP Election 2022 से संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here