Punjab Election 2022 में Bhagwant Mann होंगे AAP के CM चेहरे, अरविंद केजरीवाल ने किया एलान

0
543
Punjab Election 2022, Bhagwant Mann

Punjab Election 2022: आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने आज CM पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की संगरूर सीट से आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद भगवंत मान आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

Bhagwant Mann का ऐसा रहा है करियर

भगवंत मान ने अपने करियर की शुरुआत एक कॉमेडियन के तौर पर की थी। उन्होंने The Great Indian Laughter Challenge समेत कॉमेडी के कई कार्यक्रमों में भाग लिया था। Comedy Shows के अलावा मान कई फिल्मों में भी देखे गए थे। उनके राजनीतिक करियर की बात करें तो 2011 में उन्‍होंने पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब ज्वाइन की थी और 2012 में पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन वो Lehra सीट से चुनाव हार गए थे।

जिसके बाद उन्होंने 2014 में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली और संगरूर लोकसभा सीट से 211,721 वोटों से चुनाव जीता था। 2019 के भी लोकसभा चुनाव में वो इसी सीट से 1 बार फिर से जीत के आए और वर्तमान लोकसभा में अभी तक वो आम आदमी पार्टी के इकलौते सांसद हैं।

Punjab Election 2022: AAP की तरफ से जारी किया गया था नंबर

विदित हो कि केजरीवाल ने पिछले हफ्ते एक फोन नंबर जारी किया था और पंजाब के लोगों से यह बताने के लिए जवाब देने को कहा था कि वे AAP के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में किसे देखना चाहते हैं। उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि पार्टी भगवंत मान को जिम्मेदारी देने की इच्छुक है, लेकिन उन्होंने खुद लोगों की पसंद मांगने का सुझाव दिया। बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक 93% लोगों ने भगवंत मान को मुख्‍यमंत्री के तौर पर पसंद किया है। AAP विधायक हरपाल सिंह चीमा के अनुसार “जनता चुनेगी अपना सीएम” अभियान पर लगभग 15 लाख प्रतिक्रियाएं मिलीं थी।

AAP Punjab CM Candidate

Punjab Elections 2022 की तारीख में बदलाव

पंजाब चुनाव के लिए मतदान की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले जहां 14 फरवरी को मतदान होना था वहीं अब यह 20 फरवरी को होगा। इस बाबत चुनाव आयोग ने जानकारी दी है।पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Elections 2022) 20 फरवरी को होंगे, चुनाव आयोग ने आज इस बारे में जानकारी दी।

ये भी पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here