IPL 2022 के लिए अहमदाबाद फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते दिखेंगे Hardik Pandya, Rashid Khan और Shubhman Gill

0
414

IPL 2022 के सीजन से जुड़ रही नई टीम अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने अपने पहले तीन खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक आईपीएल फ्रेंचाइजी ने Hardik Pandya, Shubhman Gill, और Rashid Khan को चुन लिया है। हार्दिक और राशिद को 15-15 करोड़ रुपये में साइन किया है, जबकि शुभमन गिल को 7 करोड़ रुपये में साइन किया गया है।

IPL 2022 के लिए अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने तीन खिलाड़ियों को चुना

अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने अपने कोचिंग स्टाफ का भी एलान कर दिया है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज और मुख्य कोच गैरी कर्स्टन टीम के कोचिंग स्टाफ को लीड करेंगे। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज विक्रम सोलंकी निदेशक होंगे।

ईएसपीएन ने अपने रिपोर्ट में बताया कि हार्दिक और राशिद को 15 का भुगतान किया जाएगा। वहीं इस टीम ने तीसरे खिलाड़ी के रूप में शुभमन गिल को जोड़ा है। गिल को 7 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। आईपीएल ने तीन खिलाड़ियों को चुनने के लिए फ्रेंचाइजी के लिए 15 करोड़, 11 करोड़ और 7 करोड़ निर्धारित किए हैं। लेकिन इस फ्रेंचाइजी ने दो खिलाडियों को 15 करोड़ दिए हैं। इस टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपी जा सकती है।

IPL 2022

अगर हार्दिक को कप्तान बनाया जाएगा तो वह पहली बार आईपीएल में कप्तानी करेंगे। ऐसा पहली बार देखने को मिलेगा कि हार्दिक और राशिद एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेलते दिखेंगे। इससे पहले हार्दिक मुंबई इंडियंस और राशिद सनराइजर्स हैदराबाद के खेलते थे। हार्दिक चार बार विजेता टीम के सदस्य भी रहे है। जब मुंबई ने 2015, 2017, 2019, और 2022 में खिताब जीती थी।

संबंधित खबरें:

Virat Kohli ने छोड़ी टेस्ट की कप्तानी, दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज हारने के बाद लिया बड़ा फैसला

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले Shreyas Iyer को टीम में शामिल करने की डिमांड बढ़ी, तीन टीमें लगा सकती हैं बड़ी बोली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here