IAS Vineet Joshi बनाए गए CBSE के नए Chairman, एक साथ संभालेंगे दो पद

0
368
IAS Vineet Joshi
IAS Vineet Joshi

Higher Education Department के Secretary IAS Vineet Joshi को 14 फरवरी, 2022 से CBSE (Central Board Of Secondary Education) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। विनीत जोशी से पहले इस पद को IAS Manoj Ahuja संभाल रहे थे। इस बात की घोषणा शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने की है, जिसमें बताया गया है कि IAS Vineet Joshi वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। अब वह CBSE के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करेंगे।

IAS Vineet Joshi का शुरुआती जीवन

विनीत जोशी, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले हैं। उन्होंने प्रयागराज के Annie Besant School से अपनी शुरुआती शिक्षा हासिल की है। उन्होंने IIT Kanpur से Mechanical Engineering की पढ़ाई की है। विनीत जोशी ने Business Administration की भी पढ़ाई की है और Indian Institute of Foreign Trade से Masters Degree प्राप्त की है।

विनीत जोशी का करियर

विनीत जोशी, मणिपुर के 1992 बैच के IAS Officer हैं। इन्होंने मणिपुर में युवा मामले और खेल विभाग से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद 1999 में इन्हें Youth Concerns And Ministry Of Sports का Personal Secretary बनाया गया। साल 2000 से 2001 तक विनीत जोशी Ministry of Food Processing Industries के सचिव बने रहे। विनीत जोशी को साल 2010 में भी CBSE के Secretary के पद की जिम्मेदारी मिली और यह National Testing Agency के निकाय सदस्य भी हैं और अब इनको CBSE का नया Chairman बनाया गया है।

1990 बैच के अधिकारी हैं IAS Manoj Ahuja

IAS Manoj Ahuja, 1990 बैच के Odisha Cader के सिविल सेवक हैं। उन्हें 12 मई, 2020 को CBSE के Chairman का पद सौंपा गया था और 14 फरवरी, 2022 को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। वह, Lal Bahadur Shastri National Academy Of Administration, Mussoorie के विशेष निदेशक के रूप में भी कार्य कर चुके है। अब उन्हें Ministry of Agriculture में विशेष नियुक्ति दी गई है।

FKNJQkUUYAEHgA2

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here