Chhath Puja: यमुना घाट पर पहुंचे Manoj Tiwari, कहा- केजरीवाल को पद पर रहने का अधिकार नहीं

0
595
MCD Election 2022 Live Updates
MCD Election 2022 Live Updates

Chhath Puja: Delhi में छठ पूजा को लेकर लगातार राजनीति हो रही है। छठ पूजा के अवसर पर यमुना के घाट पर सफाई न होने और अमोनिया का स्तर बढ़ने पर आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पर बीजेपी आक्रामक है। वहीं दिल्‍ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद Manoj Tiwari ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार को बर्खास्‍त करने की मांग की है। मनोज तिवारी ने कहा, ”सुप्रीम कोर्ट को इसका स्वत: संज्ञान लेना चाहिए और इस सरकार (Delhi Government) को बर्ख़ास्त करना चाहिए। 7 साल बाद दिल्ली सरकार अगर यहां के लोगों को ये तस्वीर देती है तो उनको पद पर रहने का अधिकार नहीं है।”

बतो दें कि दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में यमुना नदी में भारी मात्रा में जहरीली झाग जमा हो गई है। उसी झाग में भक्त आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

यमुना नदी घाट पर पहुंचने से पहले केजरीवाल पर वार करते हुए उन्‍होंने ट्वीट किया था, ”क्या हाल कर दिया आप ने दिल्ली का, ये आज की यमुना नदी की तस्वीरें काफ़ी चिंताजनक हैं और ये तस्वीरें बयान करती हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पूर्वांचलीयों की आस्था के पर्व छठ पूजा को यमुना नदी के तट पर मनाने से रोक क्यों लगाई,पोल जो खुल जाती…पहुँच रहा हूँ इस घाट पर सच्चाई दिखाने।”

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा भी सोमवार को डीडीएमए के आदेश का उल्लंघन कर आईटीओ में यमुना नदी तट पर छठ पूजा करके वहां पर छठ घाट बनाने का काम शुरू किया था।

बता दें कि छठ पूजा को लेकर दिल्‍ली में पिछले कई दिनों से राजनीति हो रही है। पहले कोविड-19 के खतरे के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने राज्य में सार्वजनिक छठ पूजा की परमिशन नहीं दी थी। लेकिन BJP द्वारा घेरे जाने के बाद सरकार ने छठ पूजा की अनु‍मति दे दी थी। लेकिन जिन घाटों पर अनुमति दी गई थी उसमें यमुना नदी का घाट नहीं था। तब से लगातार बीजेपी आम आदमी पार्टी पर हमलावर है।

यह भी पढ़ें:

Chhath Puja 2021 Date: कब है छठ पूजा? यहां जानें सबकुछ

Chhath Puja 2021: नहाय खाय से छठ की शुरुआत, चार दिन तक घाटों पर रहेगी रौनक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here