Chaiti Chhath Puja 2022 Special: आखिर क्यों छठ पूजा को कहा जाता है सबसे कठिन व्रत, कितने घंटों तक रखा जाता है निर्जला व्रत

0
1474
Chaiti Chhath Puja 2022 Special
Chaiti Chhath Puja 2022 Special

Chaiti Chhath Puja 2022 Special: 5 अप्रैल यानी कल से चैती छठ पूजा की शुरूआत हो रही है। पूर्वांचली और उत्तरवासियों का महापर्व यानी छठ महापर्व शुरू हो रहा है। यह महापर्व साल में दो बार मनाया जाता है। इस व्रत के नियमों का पालन करना बहुत ही कठिन माना जाता है। इस व्रत में सूर्य देव की उपासना की जाती है।

Chhath Puja 2021 Date

Chaiti Chhath Puja 2022 Special: 36 घंटों तक व्रती रखते हैं निर्जला व्रत

चैती छठ-पूजा चार दिन का महापर्व होता है। इसकी शुरूआत नहाए-खाए से होती है। इस दिन व्रती नमक से बना भोजन खाते हैं। इसके दूसरे दिन खरना होता है। इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला व्रत करती हैं और शाम को गुढ़ की खीर, रोटी और मौसमी फलों से अपना व्रत खोलती हैं। लेकिन इस समय भी उन्हें नमक से बनी चीजें नहीं खानी होती हैं। इस दिन व्रती केवल एक बार ही खाती हैं और इसके बाद से ही वो 36 घंटे का निर्जला व्रत करती हैं।

Chhath Puja 2021

इसके बाद तीसरे दिन पहला अर्घ्य होता है। पहले अर्घ्य के दिन व्रती डूबते सूर्य की उपासना की जाती है। अंत में सबसे अहम होता है चौथा दिन, इस दिन सभी व्रती उगते सूर्य की उपासना करते हैं और इसके साथ ही छठी मैया को विदा कर देते हैं।

Chaiti Chhath Puja 2022 Special: चैती छठ पूजा 2022 की प्रमुख तिथियां

  • 05 अप्रैल 2022, मंगलवार – नहाय-खाय
  • 06 अप्रैल 2022, बुधवार – खरना
  • 07 अप्रैल 2022, गुरुवार – डूबते सूर्य का अर्घ्य (पहला अर्घ) समय- शाम, 5.30 बजे
  • 08 अप्रैल 2022, शुक्रवार – उगते सूर्य का अर्घ्य (दूसरा अर्घ) समय- सुबह, 6.40 बजे
chhath

इसलिए कमर तक जल में खड़े रहते हैं व्रती

मान्यता के अनुसार महाभारत के समय कर्ण ने कमर तक जल में खड़े रहकर सूर्य की उपासना की थी। इससे प्रसन्न होकर सूर्य देव ने कर्ण को वरदान दिया था। दरअसल, सूर्य देव के छठी मैया का भाई माना जाता है इसलिए इस छठ पूजा में सूर्य की उपासना सबसे अहम होती है।

संबंधित खबरें:

Chaiti Chhath Puja 2022: चैती छठ पूजा कब होगी शुरू, जानिए तिथि

Navratri 2022: जानिए चैत्र नवरात्रि के घटस्थापना का शुभ मुहूर्त; इस साल है पूरे नौ दिन की नवरात्रि, जानें किस दिन करना होगा देवी के किस रूप को प्रसन्न

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here