Sri Lanka हुआ कंगाल, सोने की लंका बचाने के लिए आगे आए क्रिकेटर्स, खिलाड़ियों ने सरकार को घेरा

0
352

Sri Lanka की स्थिति इस समय ठीक नहीं है। श्रीलंका अभी सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। ईंधन व भोजन की भारी कमी के बीच देश में आपातकाल और कफ्यू लगाया है। लोग इसके खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। श्रीलंका की स्थिति में पाता देख पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा सहित कई क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दर्द बयां किया।

Sri Lanka की स्थिति हुई डामाडोल

श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी जयवर्धने और संगकारा इस समय भारत में ही हैं और वे आईपीएल में अपनी-अपनी टीमों के साथ हैं। जयवर्धने मुंबई इंडियंस के कोच हैं जबकि संगकारा राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर हैं। हालांकि देश से दूर रहने के बाद भी इन क्रिकटरों से अपने देश की ऐसी हालत देखी नहीं जा रही है।

जयवर्धने इंस्टग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा कि मौजूदा हालात से काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि श्रीलंका में आपालकाल और कर्फ्यू को देखकर मैं काफी दुखी हूं। सरकार लोगों की आवश्यकताओं को नजरअंदाज नहीं कर सकती। इन लोगों को विरोध करने का अधिकार है। ऐसा करने वाले लोगों को हिरासत में लेना सही नहीं है। मुझे उन बहादुर श्रीलंकाई वकीलों पर गर्व है, जो उनके बचाव के लिए आगे आए हैं। सच्चे नेता अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं। देश की अर्थव्यस्था को कंट्रोल करने के लिए कुछ लोगों ने जनता का विश्वास खो दिया है। यह समय बहाने बनाने का नहीं बल्कि सही काम करने का है।

Sri Lanka
Sri Lanka

जयवर्धने के अलावा पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा ने भी इंस्टीग्राम पर लिखे अपने पोस्ट में कहा कि श्रीलंका इस समय कठिन दौर से गुजर रहा है। लोगों में फैली निराशा और उनके परिवारों के संघर्ष को देखकर मेरा दिल टूट रहा है। लोग अपनी आवाज उठा रहे हैं और समाधान के लिए पूछ रहे हैं। जहां कुछ उस आवाज पर गुस्से और नाराजगी में बदल रहे हैं तो वहीं कुछ इसका गलता फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों के भविष्य को बचाना चाहिए।

इन दोनों दिग्गजों के अलावा और भी कई श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने देश में जारी आर्थिक संकट पर निराशा जाहिर की है। इनमें वानिंदु हसरंगा और भानुका राजपक्षा जैसे क्रिकेटर्स शामिल हैं। ये खिलाड़ी भी इस समय भारत में ही हैं और आईपीएल 2022 के लिए अपनी-अपनी टीमों के लिए खेल रहे हैं।

संबंधित खबरें:

Sri Lanka Crisis: चीन के कर्ज तले दबा श्रीलंका; खाने पीने की चीजों की भारी किल्लत, ऐसी हालत में साथ दे रहा है भारत

Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंकाई पीएम के बेटे ने की देश के Social Media ब्लैकआउट की आलोचना, कहा- फैसले पर पुनर्विचार करने की जरुरत

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here