Navratri 2022: जानिए चैत्र नवरात्रि के घटस्थापना का शुभ मुहूर्त; इस साल है पूरे नौ दिन की नवरात्रि, जानें किस दिन करना होगा देवी के किस रूप को प्रसन्न

0
1470
Navratri 2022
Navratri 2022

Navratri 2022: नवरात्रि का पर्व हिन्दू धर्म के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू हो रही है। अबकी बार नवरात्रि पूरे नौ दिनों की है। इन नौ दिनों में माता के अलग-अलग रूपों की उपासना की जाती है। नवरात्रि के समय मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है लेकिन चैत्र नवरात्रि के समय मां दुर्गा के साथ-साथ अपने कुल देवी-देवताओं की भी पूजा अर्चना की जाती है जिससे ये नवरात्र विशेष हो जाते हैं।

Navratri 5

Navratri 2022: कलश स्थापना शुभ मुहूर्त

Navratri 2022: चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 2 अप्रैल को कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह 6.22 मिनट से 11:58 मिनट तक है।

Kalash Sthapana

Navratri 2022: नौ दिनों तक होती है माता के इन नौ रूपों की पूजा

नवरात्रि के पहले दिन माता के पहले रूप माँ शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है |

maa shailputri

नवरात्र के दूसरे दिन माता दूसरे स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की जाती है।

EFrJhgXUYAESwBC?format=jpg&name=small

नवरात्र के तीसरे दिन माता के तृतीय स्वरूप माँ चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती है।

chandraghanta2

नवरात्र के चौथे दिन माता के चतुर्थ स्वरूप माँ कूष्माण्डा की पूजा अर्चना की जाती है।

FBTefIHVQAEVVj8?format=jpg&name=small

नवरात्रि में पांचवें दिन माता के पंचम स्वरूप माँ स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाती है।

Ek3Ngu0UYAYw9LL?format=jpg&name=small

नवरात्रि के छठे दिन माता के छठवें स्वरूप माँ कात्यायनी की पूजा अर्चना की जाती है।

FBY8bpIVIAMvNkD?format=jpg&name=small

नवरात्र के सातवें दिन माता के सप्तम स्वरूप माँ कालरात्रि की पूजा-अर्चना की जाती है।

FBd7jwwVkAIHdB1?format=jpg&name=small

नवरात्र के आठवें दिन माता के अष्टम स्वरूप माँ महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है।

FBjNY8gVQAMaMhK?format=jpg&name=small

नवरात्र के नौवें दिन माता के नवम स्वरूप माँ सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना बड़े विधि विधान के साथ की जाती है।

DK3DqXkVoAAMe2W?format=jpg&name=small

Navratri 2022: नवरात्रि के नौवें दिन हवन, कन्या पूजन और अपने विधि-विधान के अनुसार भोग बनाया जाता है। हवन करने के बाद नौवें दिन कन्या को बिठाकर पूरे विधान के साथ भोजन कराया जाता है। कई लोगों का मानना है कि बिना कन्या पूजन के नवरात्रि का कोई अर्थ नहीं होता है। दरअसल, ऐसा इसलिए है क्योंकि कन्याओं को मां दुर्गा का रूप माना जाता है।

संबंधित खबरें:

Papmochani Ekadashi 2022: इस व्रत को करने से दूर हो जाते हैं सभी पाप, जानिए पापमोचनी एकादशी व्रत में पूजन का क्या है शुभ मुहूर्त?

Tirupati मंदिर दर्शन के लिए टिकट बुकिंग शुरू, यहां जानें घर बैठे कैसे बुक कर सकते हैं टिकट?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here