Rama Navami 2022 Wishes: खास अंदाज में दीजिए अपने करीबियों को रामनवमी की शुभकामनाएं, इन Images, Shayari को भेज कर कहें- “Happy Rama Navami”

रामनवमी के इस मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को Wishes के तौर पर यह WhatsApp Messages भेज सकते हैं।

0
412
Rama Navami 2022 Wishes
Rama Navami 2022 Wishes

Rama Navami 2022 Wishes: रामनवमी का पर्व आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन यानी नवमी तिथि की रात को श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए इसे रामनवमी के नाम पर जाना जाता है। इस मौके पर लोग व्रत रखते हैं जबकि भगवान राम की नगरी अयोध्या झिलमिल सितारों से रोशन दिखता है। वहीं रामनवमी के खास मौके पर मध्य प्रदेश की अयोध्या ‘ओरछा’ प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के लिए सज गई है। आज ओरछा स्थित श्री राम राजा सरकार मंदिर में 5 लाख दीपों को प्रवजल्लित कर दीपोत्सव मनाया जाने वाला है।

Rama Navami 2022 Wishes
Rama Navami 2022 Wishes

प्रभु श्रीराम की नगरी में 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच गए हैं। आज ठीक दोपहर 12 बजे श्रीरामजन्मभूमि के दस हजार मंदिरों में रामलला का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। अयोध्या को एक हजार क्विंटल फूलों से सजाया गया, जबकि 500 क्विंटल प्रसाद का भोग लगाया जाएगा।

Rama Navami 2022 Wishes: हिंदी में बधाई संदेश

रामनवमी के इस मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को Wishes के तौर पर यह WhatsApp Messages भेज सकते हैं। इस खास अवसर पर आप अपने साथियों और प्रियजनों को इन शुभकामना संदेशों के साथ Happy Rama Navami 2022 Wishes की बधाई भेज सकते हैं।

Rama Navami 2022 Wishes
Rama Navami 2022 Wishes

1- राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है,
ऐसे रघुनंदन को,
आपको और आपके परिवार
को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं…
Happy Ram Navami 2022…

2- राम नाम का महत्व न जाने
वो अज्ञानी अभागा है
जिसके दिल में राम बसा
वो सुखद जीवन पाता है
राम नवमी की हार्दिक बधाई
Happy Ram Navami 2022…

Rama Navami 2022 Wishes
Rama Navami 2022 Wishes

3- निकली है सज धज के राम जी की सवारी
लीला है सदा राम जी की न्यारी प्यारी
राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी
राम नवमी की आप सभी को हार्दिक बधाई
Happy Ram Navami 2022…

4- यह राम नवमी
श्री राम आप पर अपने आशीर्वाद
प्रेम और देखभाल की वर्षा करें
आपको और आपके परिवार को इस शुभ दिन की बधाई।

Rama Navami 2022 Wishes
Rama Navami 2022 Wishes

5- नवमी तिथि मधुमास पुनीता,
शुक्ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता,
मध्य दिवस अति सीत न घामा,
पवन काल लोक विश्रामा।

6- मन राम का मंदिर है,
यहां उसे विराजे रखना,
पाप का कोई भाग ना होगा,
बस राम को थामे रखना!

Rama Navami 2022 Wishes
Rama Navami 2022 Wishes

7- गुणवान तुम बलवान तुम,
भक्तों को देते हो वरदान तुम
भगवान तुम हनुमान तुम
मुश्किल को कर देते आसान तुम

8- क्रोध को जिसने जीता है
जिनकी भार्या सीता हैं
जो भरत शत्रुघ्न लक्ष्मण के हैं भ्राता
जिनके चरणों में हैं हनुमंत लला
वो पुरुषोत्तम राम हैं
भक्तो में जिनके प्राण हैं
ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम को
कोटि कोटि प्रणाम हैं

Rama Navami 2022 Wishes
Rama Navami 2022 Wishes

9- लूट सके तो लूट ले
राम नाम की लूट
पाछे फिर पछ्ताओगे
प्राण जाहि जब छूट
भगवान राम के जन्म के
शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई

10- तेरे मन में राम
तन में राम
रोम रोम में राम रे
राम सुमीर ले
ध्यान लगा ले
छोड़ जगत के काम रे
मुबारक हो आपको राम नवमी का त्योहार

Rama Navami 2022 Wishes
Rama Navami 2022 Wishes

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here