Cyber अपराधियों के आकर्षण का केंद्र बना भारत, इस देश से हुए भारत में सबसे ज्यादा साइबर हमले

0
552
cyber attack in india

Internet पर बढ़ते निर्भरता के साथ ही साइबर अटैक (Cyber Attack) या हैकिंग (Hacking) के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। ये साइबर हमले न सिर्फ कई उद्योगों और यूजर्स को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि निजी डाटा का नुकसान भी करते हैं। Computer Emergency Response Team (CERT) के आंकड़ों के मुताबिक इस साल शुरूआती 6 महीनों में भारत में 6.07 बार साइबर हमले किए गए।

सरकारी संस्थानों पर 12,000 से ज्यादा बार साइबर हमले हुए

वहीं सरकारी संस्थानों पर 12,000 से ज्यादा बार हमले किए गए। इस साल भारत में कुल 6,07,220 साइबार हमले हुए, वहीं 2018 में 2,08,456 साइबर हमले हुए, 2019 में 3,94,499 बार साइबर हमले हुए, जबकि 2020 में 11,58,208 साइबर हमले हुए।

भारत रूस, अमेरिका, चीन और नीदरलैंड जैसे देशों से ज्यादा साइबर हमले हुए, जबकि भारत से ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड, ब्रिटेन, जापान और यूक्रेन जैसे देशों पर लगभग 73,000 साइबर हमले हुए। यह भारत से हुए हमले से करीब 12 गुना अधिक है। इस बात का खुलासा फिनलैंड की साइबर सिक्योरिटी कंपनी एफ-सिक्योर के हनीपॉट डाटा से हुआ है।

रूस ने भारत में किए सबसे ज्यादा साइबर हमले

हनीपॉट के 2018 के आंकड़ों के मुताबिक रूस से भारत में सबसे ज्यादा 2,55,589 साइबर हमले हुए। इसके बाद अमेरिका से 1,03,458, चीन से 42,544, नीदरलैंड से 19,169 और जर्मनी से 15,330 हमले हुए। हनीपॉट के आंकड़ों के अनुसार भारत में अपेक्षाकृत अधिक हमले हुए, भारत तेजी से डिजिटलीकरण की ओर बढ़ रहा है और साथ ही वैश्विक साइबर अपराधियों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र भी बन गया है।

साइबर अपराधी नवीनतम मालवेयर के नमूने और नई हैकिंग तकनीकों के आंकड़े भी जुटाते हैं और हाल के दिनों में दुनिया भर के देशों में साइबर हमले बढ़े हैं।

इसे भी पढ़ें: 

Akasa Air ने 9 बिलियन डॉलर कीमत के 737 मैक्स जेट हवाई जहाज के लिए दिया ऑर्डर

एक छोटी सी Savings बुढ़ापे में देगी बड़ी राहत, जानिए यहां 6 Pension Schemes के बारे में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here