Asaduddin Owaisi ने पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक बयान को लेकर वसीम रिजवी के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत

0
369
Owaisi said- When we wear green than every thing will be green
Asaduddin Owaisi

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ हैदराबाद में मामला दर्ज कराया है और वसीम रिजवी की गिरफ्तारी की मांग की है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘हम हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर से मिले। यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने एक किताब लिखी जिसमें पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक बयान दिए गए हैं। हमने अनुरोध किया कि उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। कमिश्नर ने हमें एक आपराधिक मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया। हमें उम्मीद है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’

मौलाना कल्बे जवाद ने वसीम रिजवी के खिलाफ दी तहरीर

इससे पहले मौलाना कल्बे जवाद ने वसीम रिजवी पर पैगंबर मोहम्मद साहब का अपमान का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ तहरीर दी। मंगलवार को दी गई तहरीर में उन्होंने केस दर्ज कर रिजवी को तत्काल गिरफ्तार कर उनकी किताब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।

मौलाना जवाद ने कहा कि रिजवी ने मुहम्मद साहब पर पुस्तक लिखकर उनका अपमान करने की कोशिश की है। रिजवी ने किताब में ऐसी बातें लिखी हैं जो अभद्र और ऐतिहासिक तथ्यों के खिलाफ है। वसीम ने मुसलमानों की भावना भड़काकर देश में अशांति फैलाने की कोशिश की है।

जवाद ने कहा कि आज तक पैगंबर मोहम्मद की तस्वीर नहीं बनी है, लेकिन किताब में पैगंबर की तस्वीर के साथ एक भड़काऊ तस्वीर पेश की गई है। इससे मुस्लिम समुदाय आहत हुआ है।

यह भी पढ़ें: Amravati Violence पर बोले AIMIM चीफ Asaduddin Owaisi,’महाराष्ट्र में जो हिंसा हुई वो हरगिज़ नहीं होनी चाहिए थी’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here