भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में एंट्री, पायलट और गहलोत के साथ चलते दिखे राहुल गांधी

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान की 7 जिलों की 18 विधानसभा सीटों को कवर करेगी।

0
89
Bharat Jodo Yatra
Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा ने राजस्थान में प्रवेश कर लिया है। राहुल गांधी ने सोमवार को मध्य प्रदेश से राजस्थान में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ झालरापाटन से अपनी पदयात्रा शुरू की है। राजस्थान में प्रवेश के साथ ही इस यात्रा में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट एकजुट होकर राहुल गांधी के साथ नजर आए। दोनों का इस तरह साथ आना राजनीतिक गलियारे में बड़ा संदेश है। ये पदयात्रा पहली बार कांग्रेस शासित प्रदेश में पहुंची है। ऐसे में इस यात्रा के राज्य में सफल होने की सबसे ज्यादा उम्मीद है।

दक्षिण भारत से शुरू हुई ये यात्रा राजस्थान में करीब 18 दिनों तक रहेगी। यात्रा 520 किलोमीटर का सफर तय करेगी। साथ ही ये पदयात्रा 18 दिनों में से 15 दिनों तक ही चलेगी क्योंकि दो दिन ये विराम करेगी।

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में एंट्री, पायलट और गहलोत के साथ चलते दिखे राहुल गांधी
Bharat Jodo Yatra:

Bharat Jodo Yatra: एकजुट नजर आए कांग्रेस के सभी खेमे

सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के झालावाड़ के काली तलाई से शुरू हुई। काली तलाई से बाली बोरड़ा तक करीब 14 किलोमीटर के सफर के साथ यात्रा का पहला चरण पूरा हुआ। इस दौरान सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा साथ चले। पदयात्रा के पहले दिन कांग्रेस के सभी खेमे एक साथ दिखे। गहलोत और पायलट खेमे के लोग भी इस यात्रा में भाल ले रहे हैं।

दोनों नेताओं के एक साथ चलने को बेहद अहम माना जा रहा है। ऐसा इसलिए है कि दोनों ही नेताओं के बीच पिछले ढाई साल से सियासी घमासान चल रहा है। दोनों ही नेताओं के बीच सियासी घमासान इतना बड़ा हो गया कि अक्सर इसकी खबरे सामने आती रहती है। पदयात्रा में राहुल गांधी ने दोनों नेताओं का हाथ पकड़कर ये संदेश दिया कि कांग्रेस में सबकुछ कंट्रोल में है और ठीक है।

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में एंट्री, पायलट और गहलोत के साथ चलते दिखे राहुल गांधी
Bharat Jodo Yatra:

गौरतलब है कि जिस झालावाड़ से राहुल गांधी ने अपनी यात्रा शुरू की है वो पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का गढ़ माना जाता है। पिछले 9 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस हार चुकी है। 5 बार पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और 4 बार उनके बेटे दुष्यंत सिंह सांसद हैं। वसुंधरा राजे अभी झालरापाटन से विधायक भी हैं।

पिछले चार दशकों में 2009 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस राजस्थान में 25 में से 21 सीटें जीतने का शानदार प्रदर्शन किया था। बीजेपी तब केवल चार सीटें जीत पाई थी, उनमें से एक सीट झालावाड़-बारां थी।

Bharat Jodo Yatra: 7 जिलों की 18 विधानसभा सीटों से गुजरेगी पदयात्रा

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान की 7 जिलों की 18 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। मगर यात्रा के जरिए पार्टी पूरे राज्य में सियासी समीकरण साधते की कोशिश में है। भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के जिस रास्ते से गुजर रही है। वहां की ज्यादातर विधानसभा सीटों पर गुर्जर और मीणा समाज की आबादी काफी है।

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में एंट्री, पायलट और गहलोत के साथ चलते दिखे राहुल गांधी
Bharat Jodo Yatra:

बता दें कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़ की झालरापाटन, कोटा की रामगंज मंडी, लाडपुरा, कोटा उत्तर और दक्षिण कोटा सीट से गुजरेगी। इसके बाद यह यात्रा बूंदी जिले की केशवरायपाटन से होते हुए टोंक जिले में प्रवेश करेगी। जहां देवली और उनियारा विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी। सवाई माधोपुर विधानसभा इलाके से बामनवास और लालसोट और दौसा में प्रवेश केरगी। दौसा, लालसोट, सिकराय और बांदीकूई विधानसभा क्षेत्र से होते हुए अलवर पहुंचेगी। अलवर जिले के अलवर ग्रामीण, अलवर रामगढ़ और राजगढ़ और लक्ष्मणगढ़ विधानसभा होते हुए राहुल गांधी की पदयात्रा हरियाणा राज्य में प्रवेश करेगी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here