लाल चौक पर तिरंगे से भी बड़ा Rahul Gandhi का पोस्टर! सोशल मीडिया पर हो रहे हैं ट्रोल

एक दौर में 31 साल पहले नरेंद्र मोदी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराने को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने आखिरी पड़ाव पर है और 30 जनवरी को खत्म होने जा रही है।

0
116
लाल चौक पर तिरंगे से भी बड़ा Rahul Gandhi का पोस्टर!
लाल चौक पर तिरंगे से भी बड़ा Rahul Gandhi का पोस्टर!

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को श्रीनगर के पंथाचौक से अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ फिर से शुरू की। राहुल गांधी की ये भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम दिन में प्रवेश कर लिया है। गांधी ने अपनी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अपनी ट्रेडमार्क सफेद टी-शर्ट में सुबह 10:45 बजे यात्रा शुरू की। राहुल की यात्रा के बीच एक विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराने पहुंचे, वहां तिरंगे से बड़ा राहुल गांधी का पोस्टर लगा हुआ था। अब सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को ट्रोल किया जा रहा है। नेटिजन्स का कहना है कि तिरंगे से बड़े हैं राहुल गांधी।

वहीं, एक ट्विटर यूजर प्रिया सिंह ने राहुल गांधी के समर्थन में लिखा, “फोटो क्लिक करने का एंगल है ये कि उसने जानकर ऐसे एंगल में फोटो वीडियो बनाई। राहुल गांधी का पोस्टर काफी दूर है। ऐसी फोटो तो लोग ताजमहल पर भी क्लिक करवाते है। जिसमे ताजमहल उनसे भी छोटा होता है। पोस्टर तिरंगे से काफी दूर है। जरूरी नहीं की मीडिया जो दिखाए वो हमेशा ठीक ही हो।

हालांकि कांगेस ने अपने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि राहुल गांधी तिरंगा फहरा रहे हैं उनके पीछे उनका पोस्टर लगा हुआ है।

Rahul Gandhi: पीएम मोदी ने भी फहराया था तिरंगा

बता दें कि एक दौर में 31 साल पहले नरेंद्र मोदी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराने को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने आखिरी पड़ाव पर है और 30 जनवरी को खत्म होने जा रही है। कांग्रेस पार्टी राहुल और अपनी भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए पुरजोर आजमाइश में लगी है।

बताते चले कि लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सिटी सेंटर के चारों ओर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैनात कर दिया गया है। लाल चौक के बाद, यात्रा शहर के बुलेवार्ड क्षेत्र में नेहरू पार्क की यात्रा करेगी, जो 4,080 किलोमीटर के वॉकथॉन के अंत को चिह्नित करेगी, जो 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और देशभर के 75 जिलों में घूमी। अब यात्रा अपने अंतिम चरण में है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here