Bharat Jodo Yatra: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का मकसद वोट बटोरना नहीं, एकजुटता को बढ़ावा देना है- बोले जयराम रमेश

0
127
Bharat Jodo Yatra
Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 6 राज्यों के 28 जिलों से गुजर चुकी है। आज 15 नवंबर को यात्रा की शुरुआत महाराष्ट्र के फलेगांव से शुरु हुई। सुबह करीब 6 बजे यात्रा शुरू हुई और सड़कों पर लोगों ने राहुल गांधी का स्वागत किया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रवेश का अंतिम फैसला 16 नवंबर को होने वाला है। बीते दिनों यात्रा सुबह महाराष्ट्र के हिंगोली जिले से शुरु हुई थी। जानकारी अनुसार कहा जा रहा है कि राहुल गांधी 20 नवंबर को मध्य प्रदेश जाएंगे। बता दें कि पिछले करीब एक हफ्ते से यात्रा महाराष्ट्र में भ्रमण कर रही है। इसके पहले रविवार को एक दिन का अवकाश रखा गया था।

Bharat Jodo Yatra
Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra किसी वोट बैंक से नहीं जुड़ी

यात्रा को लेकर कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने कहा कि यात्रा घर-घर संपर्क को बढ़ावा दे रही है जिसे हम भूल चुके थे। हम सत्ता में रहते हुए भूल गए थे, लेकिन अब इस यात्रा से हम इसे याद कर रहे हैं। यात्रा एकजुटता को बढ़ावा देगी, इसने हमारी पार्टी को जोड़ा है। इसका प्रभाव 2024 के चुनावों के दौरान दिखाई देगा। आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा किसी वोट बैंक से नहीं जुड़ी है। इसके लक्ष्य राजनीति से ऊपर हैं। यह एक राजनीतिक दल की यात्रा है और इसमें राजनीतिक विषय शामिल हैं लेकिन वोट बटोरने के लिए नहीं।

बता दें कि 7 सितंबर को कन्याकुमारी से इस यात्रा की शुरुआत हुई है। राहुल गांधी 20 से 25 किलोमीटर की रोजाना यात्रा कर रहे हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस दोबारा से पार्टी में मजबूती के लिए और लोगों के बीच अपनी पहुंच बनाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा निकाली गई है। 3,570 किलोमीटर की यह यात्रा 150 दिनों तक चलने वाली है। बता दें कि राहुल गांधी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here