Bharat Jodo Yatra का आज 45वां दिन, जानें अभी और कितने किलोमीटर की दूरी राहुल गांधी को करनी है तय…

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा गत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।

0
172
Bharat Jodo Yatra का आज 45वां दिन
Bharat Jodo Yatra का आज 45वां दिन

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 45वां दिन है। शनिवार को यह यात्रा कर्नाटक के रायचूर के येरागेरा गांव से शुरू की गई। मौके पर कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा को भारी जनसमर्थन भी मिल रहा है। शुक्रवार को यात्रा आंध्र प्रदेश से कर्नाटक पहुंची थी। भारत जोड़ो यात्रा केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश को पूरी कर अभी कर्नाटक में है।

Bharat Jodo Yatra
Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: तय करनी है इतनी दूरी

बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा गत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए जारी इस यात्रा को कुल 3750 किलोमीटर की दूरी तय करनी है। वहीं, इस यात्रा ने अभी तक कुल 1215 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है और इसके साथ ही अब इसे बाकी के 2355 किलोमीटर की दूरी को पूरी करनी है। मिली जानकारी के अनुसार, 3 दिनों तक आंध्र प्रदेश में यात्रा करने के बाद कर्नाटक के रायचूर में पदयात्रियों ने शुक्रवार को रात में विश्राम किया और सुबह होते ही यात्रा की शुरूआत कर दी।

Bharat Jodo Yatra
Bharat Jodo Yatra

लिखा जा रहा है इतिहास-कांग्रेस
वहीं, भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिख रही है। हाल ही में पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यात्रा का एक वीडियो भी शेयर किया गया है। उस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने कहा “कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है हिंदुस्तान… भारत जोड़ो यात्रा में बढ़ते कदमों के साथ इतिहास लिखा जा रहा है।” वीडियो में कर्नाटक की यात्रा को दिखाया गया है।

यह भी पढ़ेंः

MCD Election को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, जानिए महिला उम्‍मीदवारों के लिए कितनी फीसदी सीटें हुईं आरक्षित

Assam CM: भारत जोड़ो यात्रा पर बोले Himanta Biswa Sarma, ”राहुल गांधी को पाकिस्तान में करनी चाहिए यात्रा”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here