MP News: महिला के साथ दरोगा ने किया ऐसा घिनौना काम! Video देख रूह कांप जाएगी आपकी

0
173
MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश के मंडलेश्वर जिले से पुलिस की बर्बरता का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। इंसानियत शर्मसार कर देने वाली इस घटना में अब तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। महिलाओं के साथ अत्याचार की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। इन तस्वीरों को देखकर बस यह कहा जाता है कि आखिर महिलाओं के साथ ये अत्याचार कब बंद होंगे? देशभर में महिलाओं के सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें कहीं जाती हैं। लेकिन इन तस्वीरों के सामनें आने पर ऐसा लगता है मानों महिलाओं के लिए देश कभी आजाद हुआ ही नहीं।

बता दें कि मंडलेश्वर जिले में एक आदिवासी महिला को पुरुष पुलिस अधिकारी ने बेरहमी से पीटा। इस वीडियो को एक पत्रकार द्वारा ट्वीटर पर शेयर किया गया है। अहमद खबीर नाम के ट्वीटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी गई है कि आदिवासी महिला को पुरुष पुलिस अधिकारियों ने बेरहमी से पीटा। उसके प्राइवेट पार्ट में भी गंभीर चोट आई है। लेकिन इस मामले में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। ऐसी घटनाओं की वीडियो देख आपकी रूह कांप जाएगी।

MP News: महिलाओं के साथ अत्याचार के कई वीडियो आते रहते हैं सामने

यह घटना शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई है और यूजर्स पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि सरकार को दलित समुदाय की महिला के खिलाफ किए गए इस जघन्य अपराध का संज्ञान लेना चाहिए।

बता दें कि इसी साल जुलाई में मध्य प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार की एक और शर्मनाक घटना सामने आई थी। खरगोन में एक आदिवासी महिला को उसके ही घरवालों ने पीटा और पति को कंधों पर उठा कर गांव के सामने घुमाया।

MP News: इसी तरह की एक घटना में, मध्य प्रदेश में इस साल अगस्त में भी हुई थी। तब एक आदिवासी महिला को पुरुष ने बेरहमी से पीटा था। आरोपी भी उसी समुदाय का था। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भयानक घटना झाबुआ जिले के रूपारेल गांव में हुई थी।

इसी साल 29 अगस्त को रतलाम जिले से एक और घटना की सूचना मिली थी। गौ तस्करी के आरोप में भीड़ ने एक आदिवासी महिला की पिटाई कर दी।वह कहती रही कि वह अस्पताल जा रही है लेकिन उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here