Bharat Jodo Yatra में सुरक्षा चूक पर जम्मू कश्मीर की पुलिस ने दी सफाई, कांग्रेस अध्यक्ष ने गृह मंत्री को लिखा पत्र

0
145

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों जम्मू कश्मीर में चल रही है। यात्रा का आज 133वां दिन चल रहा है। लेकिन बीते दिनों यात्रा को बनिहाल में रोक दिया गया है। दरअसल 27 जनवरी को यात्रा में सुरक्षा में चूक हुई। जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा को रोकते हुए बड़ा आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हमें सुरक्षा नहीं दी जा रही है। इसलिए जब तक यात्रा में हमें सुरक्षा नहीं मिलती, यात्रा को आगे बढ़ाने का खतरा नहीं उठाया जाएगा।। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी आगे भी जाना चाहेंगे तो हम उन्हें नहीं जाने देंगे।

Bharat Jodo Yatra
Bharat Jodo Yatra

अब यात्रा में सुरक्षा को लेकर कांग्रेस प्रमुख संघ ने गृह मंत्री को पत्र लिखा हैं। जिसमें कहा गया कि “हम अगले 2 दिनों में यात्रा में शामिल होने के लिए एक विशाल सभा की उम्मीद कर रहे हैं और 30 जनवरी को श्रीनगर में होने वाले समारोह में भी। मैं आभारी रहूंगा यदि आप व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर सकें और संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने की सलाह दे सकें।”

बता दें कि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (KV Venugopal) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया। जिसमें भारी संख्या में लोगों की भीड़ नजर आ रही थी। वीडियो के कैप्शन में कांग्रेस महासचिव ने लिखा कि यह वीडियो कुलगाम में सुरक्षा उल्लंघन की भयावहता को दर्शाता है। कोई सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आया, डी-एरिया पूरी तरह से समझौता कर लिया गया था, और राहुल जी और यात्रियों को पूरी तरह से असुरक्षित छोड़ दिया गया था। हम इस भारी चूक पर अधिकारियों से तत्काल जवाब की मांग करते हैं।

Bharat Jodo Yatra: सुरक्षा में चूक का वीडियो

सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से भी एक वीडियो शेयर किया गया। जिसमें लोग सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए नजर आए। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि सुरक्षा की इतनी बड़ी चूक यात्रा के 133 दिनों में नहीं हुई। रस्से कांग्रेस के कार्यकर्ता खींच रहे हैं, कहां है जम्मू कश्मीर की पुलिस? जम्मू कश्मीर में केंद्र का शासन है, इस चूक की ज़िम्मेदारी किसकी? आख़िर राहुल गांधी की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?

यात्रा के मार्ग की ओर केवल आयोजकों द्वारा पहचाने गए अधिकृत व्यक्तियों और तलाशी लेने वाली भीड़ को अंदर जाने की अनुमति दी गई थी। BJY के आयोजकों और प्रबंधकों ने बनिहाल से यात्रा में शामिल होने वाले लोगों की बड़ी भीड़ के बारे में सूचित नहीं किया, जो शुरुआती बिंदु के पास ही उमड़ पड़ा था।

जम्मू कश्मीर की पुलिस ने दी सफाई

इतने आरोपों के बाद जम्मू कश्मीर की पुलिस ने भी ट्वीट किया है और सफाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि यात्रा के मार्ग की ओर केवल आयोजकों द्वारा पहचाने गए अधिकृत व्यक्तियों और तलाशी लेने वाली भीड़ को अंदर जाने की अनुमति दी गई थी। लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के आयोजकों और प्रबंधकों ने बनिहाल से यात्रा में उनके साथ शामिल होने वाले भारी लोगों की भीड़ के बारे में जानकारी नहीं दी थी। इसलिए यात्रा के शुरूआत में ही भीड़ उमड़ पड़ी।

यात्रा का समापन

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों अपने अंतिम पड़ाव पर है। 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा का 30 जनवरी को समापन है। 30 जनवरी को शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में एक भव्य रैली के साथ श्रीनगर में समापन होगा। यात्रा गुरुवार को पंजाब से जम्मू-कश्मीर में दाखिल हुई थी और सोमवार को जम्मू शहर पहुंची।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here