राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का 10वां दिन, राहुल गांधी संग RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने की पदयात्रा

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा इस समय राजस्थान में है जो कि जल्द ही हरियाणा में प्रवेश करेगी।

0
126
Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का 10वां दिन, राहुल गांधी संग RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने की पदयात्रा
Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का 10वां दिन, राहुल गांधी संग RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने की पदयात्रा

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में जारी है। बुधवार यानी आज राजस्थान में कांग्रेस की इस पदयात्रा का 10वां दिन है। ये यात्रा सवाई माधोपुर के भाडोति से शुरू हुई। इस दौरान पदयात्रा में कुछ समय के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन शामिल हुए। वह राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आए।

Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का 10वां दिन, राहुल गांधी संग RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने की पदयात्रा
Bharat Jodo Yatra:

पदयात्रा सुबह 10 बजे बामनवास के बाढ़श्यामपुरा टोंड में पहुंचेगी। टोंड में यात्री एक साथ खाना खाएंगे। उसके बाद 3:30 बजे से यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा। बुधवार शाम 6:30 बजे दौसा जिले में लालसोट के बगड़ी गांव चौक में यात्रा का आखिरी पड़ाव है। बता दें कि दौसा में भारत जोड़ो यात्रा 5 दिन रहेगी। 16 दिसंबर को पदयात्रा का 100वां दिन पूरा हो जाएगा।

Bharat Jodo Yatra: 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करेगी यात्रा

Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का 10वां दिन, राहुल गांधी संग RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने की पदयात्रा
Bharat Jodo Yatra:

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा इस समय राजस्थान में है जो कि जल्द ही हरियाणा में प्रवेश करेगी। यहां 2 चरणों में यात्रा होगी। पहले चरण के अनुसार यात्रा 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करेगी। हरियाणा में राहुल गांधी महात्मा गांधी से संबंधित ऐतिहासिक गांधीग्राम सोहना भी पहुंचेंगे। यहां किसानों और लोगों से मिलते हुए राहुल गांधी अकेड़ा गांव में आएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं, दूसरे चरण की यात्रा 6 जनवरी को प्रारंभ होगी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here