राहुल गांधी की ‘Bharat Jodo Yatra’ में शामिल हुईं स्‍वरा भास्कर, उज्‍जैन में किया रोड शो

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान रूट फिलहाल फाइनल हो चुका है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर को मध्यप्रदेश से झालावाड़ जिले में प्रवेश करेंगी।

0
159
Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश में Bharat Jodo Yatra की एंट्री, राहुल गांधी के साथ दिखी समर्थकों की भीड़
Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश में Bharat Jodo Yatra की एंट्री, राहुल गांधी के साथ दिखी समर्थकों की भीड़

Bharat Jodo Yatra:मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज नौवां दिन है। गुरुवार सुबह राहुल गांधी अपने समर्थकों के साथ उज्जैन से आगर मालवा जिले की ओर रवाना हुए हैं। वहीं, बीते बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन में रुकी थी। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर और कांग्रेस के नेता हरीश रावत भी आज इसमें शामिल हुए। बता दें कि सुबह 6 बजे यात्रा उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कालेज से शुरू हुई जो नजरपुर गांव में एचपी पेट्रोल पंप के पास 10 बजे विश्राम के लिए रुकेगी।

इसके बाद घटिया बस स्टैंड से दोपहर में फिर शुरू होकर झालार गांव पहुंचकर यात्री विश्राम करेगी। दरअसल, बुधवार को यात्रा उज्जैन में रुकी थी, इस दौरान राहुल गांधी अपने कैंप में ही रुके रहे, कुछ नेताओं ने इस दौरान उनके गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए जाने की बात कही। वहीं, यात्रा में शामिल समर्थकों ने सुरासा में गुरु सांदीपनी इंस्टीट्यूट में आराम किया और क्रिकेट खेला और गीत सुनकर मनोरंजन किया।

वहीं, बीजेपी की भी जनआक्रोश यात्रा आज से शुरू हो रही है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को कड़ी टक्कर देने के लिए बीजेपी भी लंबे वक्त से तैयारियों में जुटी थी। वहीं, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से 4 दिंसबर को राजस्थान में प्रवेश करने वाली है। जिससे पहले बीजेपी ने जन आक्रोश यात्रा के जरिए अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोल दिया है। राजस्थान की सभी 200 विधानसभा पर बीजेपी की जनआक्रोश यात्रा पहुंचेगी। बीजेपी का दावा है कि 2 करोड़ लोगों तक सरकार की खामिया बीजेपी की तरफ से 14 दिन में पहुंचा दी जाएगा। इसके लिए पूरे प्रदेश में 75 हज़ार से ज्यादा चौपाल और नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी। यात्रा के लिए 51 रथ भी तैयार किये गये हैं।

Bharat Jodo Yatra
Bharat Jodo Yatra

राहुल गांधी कीBharat Jodo Yatra का राजस्थान रूट हुआ फाइनल

आपको बताते चलें कि इधर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान रूट फिलहाल फाइनल हो चुका है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर को मध्यप्रदेश से झालावाड़ जिले में प्रवेश करेंगी। 7 दिसंबर को कोटा सिटी में ये यात्रा पहुंचेगी और फिर कोटा-झालावाड नेशनल हाइवे 52 से होकर गुजरेगी और फिर बाकी जिलों में होते हुए 8 दिसंबर को यात्रा हाइवे से निकल जाएगी।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here