UP Election 2022: UP चुनाव और युवाओं की बदलती सोच, Social Media की चुनाव में भूमिका

0
1416

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश (Uttarpradesh) में 2022 के चुनाव में कांग्रेस (Congress), समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party), बीजेपी और अन्य क्षेत्रीय पार्टियों में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। कहीं पंडित बीजेपी से नाराज हैं तो कहीं जाट। इन सभी मुश्किलों का फायदा अन्य पार्टियां उठाने में पीछे नहीं हट रही हैं। सोशल मीडिया और देश के न्यूज टीवी चैनल युवाओं पर एक अलग ही प्रभाव डाल रहे हैं। युवाओं का मानना है कि देश में सबसे अधिक जनसंख्या मुसलिम ही फैलाते हैं। राशन भी वही सबसे अधिक खाते हैं। चुनावी दौर है ऐसे में APN News की टीम राज्य के हर जिले की चुनावी पड़ताल पर है। इसी कड़ी में जब APN News की संवाददाता Shweta Rai ने ताज नगरी आगरा के युवाओं से आज के और अन्य दलों के कार्यकाल पर सवाल किया तो, किशोरी ने सोशल मीडिया को लेकर दिलचस्प जवाब दिया है।

UP Election 2022 में सोशल मीडिया की भूमिका

UP Election 2022
UP Election 2022

आज की युवा पीढ़ी या फिर कह लें आधी आबादी ने कहा कि हिंदुत्ववादी उनके लिए जरूरी है। मुसलिम कुछ अच्छे भी होते हैं। पर देश के विकास में बांधा बन रहे हैं क्योंकि भारत की जनसंख्या उनकी वजह से बढ़ रही है। युवाओं का कहना है कि उन्हें ये सारी जानकारी टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे पेज के जरिए मिलती है। युवाओं का कहना है कि मुसलिम सबसे अधिक राशन खाते हैं। युवाओं के इस विचार को सुनकर कह सकते हैं कि उनके दिमाग को आकार देने में चुनावी मौसम में सोशल मीडिया अहम भूमिका निभा रहा है।

UP Election 2022: 10 फरवरी को मतदान

UP Election 2022

बता दें कि भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here