क्या है Baluch Martyr’s Day जिसे लेकर ट्विटर पर चलाया जा रहा है #freebalochistan कैंपेन?

0
387
Baluch Martyr's Day
Baluch Martyr's Day

Baluch Martyr’s Day: भारत के पड़ोसी देश Pakistan से बलूच समुदाय द्वारा बलूचिस्तान को आजाद करने की मांग लगातार उठाई जा रही है। पिछले कई सालों से बलूच लोग अलग Balochistan के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि फ्री बलूचिस्तान की मांग करने के लिए वहां लोगों के साथ बहुत अत्याचार भी हो रहे हैं।

आज बलूच शहीद दिवस पर भी लोग बलूचिस्तान को फ्री करने की मांग मजबूती से उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस चीज को देखा जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टि्वटर की बात करें तो उस पर #FreeBalochistan ट्रेंड कर रहा है।

बलूचिस्तान पाकिस्तान का एक प्रांत है, जिसकी राजधानी क्वेटा है। बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान से आजादी की मांग कर रहे हैं। वहां के लोग बलूच नेशनल मूवमेंट नाम से एक आंदोलन चलाते हैं और उसका मकसद बलूचिस्तान को पाकिस्तान से आजाद कराना है।

Baluch Martyr’s Day क्‍या है?

13 नवंबर को बलूच शहीद दिवस उन कार्यकर्ताओं और शहीदों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने बलूचिस्तान की आजादी के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। लोग शहीदों की याद में मोमबत्‍ती जलाते हैं। पिछले कुछ सालों में पूरी दुनिया से इस दिन पर मोमबत्ती जलाने की तस्वीरें सामने आई हैं। हिंदुस्तान में कई लोगों ने भी बलूचिस्तान के सपोर्ट में अपनी आवाज उठाई है।

https://twitter.com/SobhitPathak/status/1459420472899084288

बता दें कि T20 World Cup 2021 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को मिली हार के बाद बलूचिस्तान में जश्न मनाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इनमें से एक वीडियो में बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान की हार के बाद डांस करते भी नजर आए।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2021 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद Pakistan की टीम पहुंची Bangladesh, 19 नवंबर से खेला जाएगा मुकाबला

T20 World Cup: सेमीफाइनल में Pakistan की हार के बाद ट्विटर पर लोगों नें जमकर निकाला भड़ास, देखें कुछ मजेदार ट्वीट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here