World Meteorological Day 2022: बुधवार को है विश्व मौसम विज्ञान दिवस, जानें इसका इतिहास

पहला विश्व मौसम विज्ञान दिवस 23 मार्च 1961 को आयोजित किया गया था।

0
543
World Meteorological Day
World Meteorological Day

World Meteorological Day 2022: पर्यावरण की रक्षा करने के लिए हर साल 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस यानी वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल डे मनाया जाता है। बता दें कि इसी दिन 1950 को वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन (WMO) की स्थापना हुई थी। जिसका उद्देश्‍य पृथ्वी के वातावरण पर ध्यान देना है। साथ ही पृथ्वी की रक्षा के लिए लोगों को उनकी भूमिका के बारे में भी बताना है।

World Meteorological Day का इतिहास

earth
World Meteorological Day

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) UN का एक संगठन है। इस संगठन ने 23 मार्च 1950 को अंतरराष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन का स्‍थान लिया था। WMO ने 1951 से लोगों की सुरक्षा के लिए Earth Sciences, परिचालन जल विज्ञान और मौसम विझान के क्षेत्र में काम करना शुरू किया था। पहला विश्व मौसम विज्ञान दिवस 23 मार्च 1961 को आयोजित किया गया था। बता दें कि इस संगठन के अभी 193 देश सदस्य हैं और WMO का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनेवा में स्थित है।

World Meteorological Day 2022 की Theme

World Meteorological Day
World Meteorological Day

इस साल विश्व मौसम विज्ञान दिवस की थीम प्रारंभिक चेतावनी और प्रारंभिक कार्रवाई (Early Warning and Early Action) है। वहीं 2021 में इस दिन का विषय महासागर, हमारी जलवायु और मौसम (The Ocean, Our Climate and Weather) था। 2020 और 2019 में इसकी थीम क्रमश: जलवायु और जल (Climate and Water) और सूर्य, पृथ्वी और मौसम (The Sun, the Earth and the Weather) थी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here