रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और अमेरिका का रिश्ता पहले कभी भी अच्छा नहीं रहा, लेकिन जब से ट्रंप सत्ता में आए हैं, तब से रूस और अमेरिका का रिश्ता बेहतर हो चला है। अमेरिका और रूस के बीच सुधरते रिश्ते को लेकर पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने व्लादिमीर पुतिन को अमेरिका के लिए खतरा बताया है।

दरअसल एक इंटरव्यू में हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि पुतिन, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जरिए जो कुछ चाहते थे, उनमें से कुछ उन्हें हासिल हो चुका है। लेकिन रूस को वह सबकुछ हासिल नहीं हो सकता है, जो वह चाहता है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के वक्त उनके खिलाफ जिस तरह के षडयंत्र किए गए उसके लिए पुतिन को प्रेरित किया गया था। लेकिन इस तरह रूसी नेता वॉशिंगटन के साथ एक व्यापक, वैचारिक लड़ाई का आयोजन भी कर रहे हैं।

2016 के राष्ट्रपति चुनाव का जिक्र करते हुए हिलेरी ने कहा कि उन्हें निजी नुकसान पहुंचाने और ट्रंप के अभियान को बढ़ावा देने के लिए रूसी अभियान को प्रत्यक्ष निर्देश दिया गया था। उन्होंने अमेरिकी लोकतंत्र पर इस चुनाव के असर का जिक्र करते हुए कहा कि, ‘मुझे लगता है कि हमारे खिलाफ पुतिन का अभियान अमेरिका के लोकतंत्र को प्रभावित करने से अधिक संबंधित था। वह एक ऐसा अमेरिका चाहते हैं जो अंदर से विभाजित हो। इसलिए अमेरिका को रूस और पुतिन पर नजर रखनी चाहिए।’

गौरतलब है कि पिछले साल चुनाव के वक्त हेलरी क्लिंटन के निजी सर्वर से ईमेल भेजने का खुलासा हुआ था। जिसके बाद रूस पर हैकिंग के आरोप लगे थे। वहीं सोशल मीडिया जैसे फेसबुक और ट्विटर पर भी ट्रम्प के लिए ऐसे ही फेक न्यूज चलाने का आरोप लगा था। हालांकि, रूस कई बार इन  आरोपों को खारिज कर चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here