अफगानिस्तान: महिलाओं की आजादी छीने जाने पर अमेरिका ने कहा, “तालिबान के ये कदम उसे…”

हम अफगानिस्तान की महिलाओं के साथ हैं-अमेरिका

0
141
Afghanistan women: अफगानिस्तान में महिलाएं (फाइल फोटो)
Afghanistan women: अफगानिस्तान में महिलाएं (फाइल फोटो)

Afghanistan women: अफगानिस्तान में सत्ता की बागडोर तालिबान के हाथों में है। तालिबान जब अफगानिस्तान में सत्ता में आया तो उसका कहना था कि वो महिलाओं की अधिकारों की रक्षा करेगा। उसने अपनी इस बात से दुनिया को यह भरोसा दिलाया था कि उसके शासन में महिलाओं को कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि तालिबान पहले वाला या नब्बे के दशक का नहीं है। लेकिन अब तालिबान अपनी बातों से पूरे तरीके से उलट गया है। अफगानिस्तान में महिलाओं के स्थिति दयनीय है और उनके अधिकारों का खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। इस पर अमेरिका ने आपत्ति जताते हुए तालिबान सरकार को आइना भी दिखाया है।

Afghanistan women: अफगानिस्तान में महिलाएं (फाइल फोटो)
Afghanistan women: अफगानिस्तान में महिलाएं (फाइल फोटो)

Afghanistan women: हम अफगानिस्तान की महिलाओं के साथ हैं-अमेरिका

मंगलवार को अमेरिका के व्हाइट हाउस ने अफगानिस्तान में महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव पर अपनी बात कही है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैराइन जीन पियरे ने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान की महिलाओं के साथ है। कैराइन ने कहा “अमेरिका लड़कियों की शिक्षा और उनके अधिकारों पर पाबंदियों के तालिबान के फैसले की निंदा करता है।” उन्होंने तालिबान को भविष्य का आइना भी दिखाया और कहा “हमने पहले भी कहा है कि तालिबान के ये कदम उसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय से और अलग-थलग करेंगे और अपने शासन को वैध ठहराने की उसकी इच्छा भी पूरी नहीं हो पाएगी।”

कैराइन ने आगे कहा “हम इस मुद्दे पर अपने भागीदारों और सहयोगियों के साथ संपर्क में हैं। हम अफगानिस्तान की महिलाओं और लड़कियों का समर्थन करने और अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने के हमारे साझा प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए कदम उठाना जारी रखेंगे।”

महिलाओं के अधिकारों पर पाबंदी
मालूम हो कि तालिबान सरकार आय दिन अफगानिस्तान की महिलाओं के अधिकारों पर पाबंदिया लगा रही है। वहीं, महिलाओं के खिलाफ हो रहे भेदभाव को लेकर दुनिया के कई देश तालिबान सरकार की निंदा कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अफगानिस्तान में तालिबान सरकार वहां की महिलाओं से उनकी आजादी छिन रही है। अफगानिस्तान में महिलाएं न अपनी मर्जी से अकेले बाहर जा सकती हैं और न ही अपनी मर्जी से कपड़े पहन सकती हैं। उन्हें बाहर काम करने पर भी पाबंदी है। इसके साथ-साथ वहां की महिलाएं अपनी मर्जी से हेयर स्टाइल भी नहीं रख सकती हैं। कुल मिलाकर देखें तो अफगानिस्तान में महिलाएं डर के साएं में जी रही हैं। उन्हें वो अब आजादी नहीं, जो अफगानिस्तान में तालिबान सरकार आने के पहले मिलती थी। यहां महिलाओं के शिक्षा पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

यह भी पढ़ेंः

दिल्ली पुलिस अधिकारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बेकाबू कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर

Share Market: कारोबार में गिरावट का दौर जारी, BSE Sensex 75 अंक टूटा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here