दिल्ली-NCR में जहरीली हवा से लोगों की हालत खराब, नोएडा में स्कूल बंद

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं।

0
116
Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में जहरीली हवा से लोगों की हालत खराब, फिर से लगाई जा सकती है ये पाबंदियां
Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में जहरीली हवा से लोगों की हालत खराब, फिर से लगाई जा सकती है ये पाबंदियां

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो चुका है। दिल्ली और इसके आस-पास की हवा दमघोंटू हो चुकी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अपने गंभीर श्रेणी में बना हुआ है जो बेहद खराब हवा को दर्शाता है। शुक्रवार 4 नवंबर को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर सुबह 5 बजे एक्यूआई 489 दर्ज किया गया। वहीं, नोएडा में सुबह के समय एक्यूआई 562 दर्ज किया गया।

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में जहरीली हवा से लोगों की हालत खराब, फिर से लगाई जा सकती है ये पाबंदियां
Delhi Pollution:

दिल्ली में AQI 450 के पार पहुंचने के बाद देश की राजधानी में प्रदूषण इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं। प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए GRAP-4 लागू किया गया है। वहीं, गुरुवार को दिल्ली में 24 घंटे का औसत AQI 450 दर्ज किया गया था। बता दें कि 400 से पार AQI के गंभीर स्तर को दिखता है। इस श्रेणी में हवा स्वास्थ्य के लिए काफी बुरी होती है।

Delhi Pollution: नोएडा में स्कूल बंद

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं। दिल्ली से सटे नोएडा में प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर में क्लास 1 से लेकर 8 तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। यहां 8 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जरूरत होने पर 9वीं से 12वीं की क्लास भी ऑनलाइन चलायी जा सकती हैं। फिलहाल अगले आदेश तक प्रशासन ने स्कूलों में सभी आउटडोर एक्टीविटी को भी बंद कर दिया है।

download 2022 11 04T084942.971

Delhi Pollution: AQI का लेवल हुआ गंभीर

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली के IGI एयरपोर्ट स्टेशन पर सुबह 7 बजे के करीब AQI 453 दर्ज किया गया। आनंद विहार पर AQI 473 दर्ज किया गया। ITO में AQI 444 दर्ज किया गया। वहीं, गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्टेशन पर AQI 411 मापा गया। नोएडा सेक्टर 125 के स्टेशन पर AQI 377 रिकॉर्ड हुआ। गुरुग्राम के टेरी ग्राम स्टेशन पर AQI 493 दर्ज किया गया।

दरअसल, AQI मापने के पैमाने के अनुसार, शून्य से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI को ‘गंभीर’ माना जाता है। जबकि इसके ऊपर ‘खतरनाक’ स्थिति होती है। खतरनाक स्तर की हवा में सांस लेने में मुश्किल होती है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here