शनिवार के दिन भूल से भी न करें ये 5 गलतियां, शनिदेव हो जाएंगे क्रोधित, पीछा नहीं छोड़ेंगी समस्याएं

0
16

सनातन धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव की पूजा का विधान है। शनिदेव को कलियुग का देवता माना जाता है। शनिवार के दिन शनिदेव की विधि-विधान से पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। हिन्दू धर्म में भगवान शनि को न्याय का देवता माना जाता है। हमारे अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार ही शनि देव हमें फल देते है और इसी करण शनि देव को कर्म फलदाता भी कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव को प्रसन्न करना इतना आसान भी नहीं है, आपकी जरा सी गलती शनिदेव को क्रोधित कर सकती है। शास्त्रों के अनुसार शनिवार के दिन कुछ चीजों को खरीदने से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं शनिवार के दिन किन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए।

  • शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सरसों का तेल शनि देव पर चढ़ाया जाता है इसलिए इस दिन सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो ऐसा करने से आपको शनि देव की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
  • शनिवार के दिन नमक बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के दिन नमक खरीदना बहुत ही अशुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन नमक खरीदने से कर्म फलदाता क्रोधित हो जाते हैं और इससे घर में आर्थिक तंगी और दरिद्रता आती है।
  • शनिवार के दिन लोहे की चीजें भी खरीदने से बचना चाहिए। शनिवार के दिन लोहे की चीजें खरीदना अशुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इससे शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं और उनका प्रकोप झेलना पड़ता है।
  • शनिवार के दिन कैंची और झाड़ू भी खरीदने से बचना चाहिए। शनिवार के दिन कैंची और झाड़ू घर में लाना एक बहुत ही अशुभ संकेत हैं। इससे परिवार में झगड़े बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।
  • शनिवार के दिन काली उड़द की दाल भी खरीदने से परहेज करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन काली उड़द की दाल गरीबों को दान करनी चाहिए। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न हो जाते हैं।
  • शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े और जूते-चप्पल खरीदने से बचना चाहिए। इससे शनि दोष पैदा होता है और शनि की क्रोधित दृष्टि का सामना करना पड़ता है। शनिवार के दिन काले रंग के वस्त्र धारण करने से शनि देव प्रसन्न रहते हैं पर नए काले कपड़े पहनने और खरीदने से बचना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। APN NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है। )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here