Uttarkashi Avalanche: अभी भी कई जिंदगियां बर्फ में दबी! उत्तरकाशी में हिमस्खलन से अब तक 26 पर्वतारोहियों की मौत

0
178
Uttarkashi Avalanche
Uttarkashi Avalanche

Uttarkashi Avalanche: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हिमस्खलन के बाद बचाव कार्य जारी है। एडवांस बेस कैंप/दुर्घटना स्थल से अब तक 26 शव बरामद किए जा चुके हैं। शुक्रवार दोपहर तक 7 और पर्वतारोहियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। एडवांस बेस कैंप में तैनात रेस्क्यू टीम लोगों की तलाश कर रही है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन से कई जिंदगियां अभी भी बर्फ में दबी हुई बताई जा रही हैं।

उत्तरकाशी जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक रूहेला ने बताया कि उत्तरकाशी में 7 और शवों को रिकवर किया गया है। मौसम को देखते हुए आगे और बॉडी को रिकवर किया जाएगा। ITBP के हेलीपैड से 7 शव लाए गए हैं, सातों की पहचान की गई है। तीन और शव हमारे बेस कैंप पर आए हैं उन्हें भी जल्द लाया जाएगा। बॉडी रिकवर करने में ITBP, NIM, SDRF की टीम लगी हुई है।

Uttarkashi Avalanche: अब तक कुल 26 शव बरामद

बता दें कि बीते दिनों उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया था कि हिमस्खलन की वजह से कुल अब तक 26 शव निकाले गए हैं। शवों को उन्नत हल्के हेलीकॉप्टरों द्वारा नौटी हेलीपैड लाया गया। डीजीपी ने कहा कि कुल 30 बचाव दल तैनात किए गए हैं। आईटीबीपी, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, वायुसेना, सेना, एसडीआरएफ आदि की विभिन्न टीमों के कुल 30 जवानों को तैनात किया गया है।

गुरुवार तक 16 शव बरामद किए गए थे

उत्तरकाशी जिले के द्रौपदी डंडा-तो में गुरुवार को हिमस्खलन के बाद बचाव दल दलदल में फंसे पर्वतारोहियों तक नहीं पहुंच सका था। हादसे के बाद गुरुवार तक 16 शव बरामद किए गए थे। मिले शवों में दो कोच और 14 अन्य शामिल थे। गुरुवार तक, 13 पर्वतारोही लापता थे। खराब मौसम के कारण द्रौपदी डंडा में बचाव अभियान रोकना पड़ा। उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी। गुरुवार सुबह बचाव अभियान के दौरान खोज एवं बचाव दल हेलीकॉप्टर की मदद से कुल 9 शवों को अग्रिम आधार शिविर में लाया गया था।

Uttarkashi Avalanche
Uttarkashi Avalanche

उत्तरकाशी हिमस्खलन में क्या हुआ?

उच्च हिमालयी क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए निकले नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 42 पर्वतारोहियों का एक दल मंगलवार की सुबह द्रौपदी की डंडा 2 चोटी के पास हिमस्खलन में फंस गया। हादसे में उत्तरकाशी के लोंथारू गांव की एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल और भुक्की गांव की नौमी रावत की भी मौत हो गई। बता दें कि द्रौपदी की डंडा पर्वत चोटी उत्तरकाशी के भटवाड़ी प्रखंड के भुक्की गांव के ऊपर स्थित है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here