पूरे नवरात्र उत्तर प्रदेश में रहेंगी Priyanka Gandhi Vadra, आज Varanasi से करेंगी चुनावी अभियान की शुरूआत

0
310
Priyanaka Gandhi Vadra
Priyanka Gandhi Vadra will be in Varanasi today

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव में कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) पूरी ताकत लगा रही हैं। प्रियंका गांधी पूरे नवरात्रि (Navratri) उत्तर प्रदेश में ही रहने वाली हैं।

11.30 बजे पहुंचेंगी वाराणसी

आज प्रियंका गांधी पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चुनाव अभियान का आगाज करेंगी। प्रियंका आज काशी के कई मंदिरों  में पूजा-अर्चना करेंगी। उसके बाद जगतपुर स्थित इंटर कॉलेज में आयोजित किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी की रैली के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी करीब 11.30 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। यहां से वो सड़क मार्ग से काशी विश्वनाथ पहुंचेंगी। यहां पूजा अर्चना करने के बाद बाद दुर्गाकुंड स्थित मां दुर्गा के मंदिर में भी दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद प्रियंका गांधी लंका चौराहे पर स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने भी जा सकती हैं।

2 बजे जगतपुर इंटर कॉलेज पहुंचेंगी

प्रियंका गांधी के साथ  दीपेंदर हुड्डा और भूपेश बघेल भी रहेंगे। तीनों वाराणसी  के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि कार्यक्रम के मुताबिक प्रियंका गांधी दोपहर लगभग 2 बजे जगतपुर इंटर कॉलेज पहुंचेंगी। यहां पर प्रियंका लखीमपुर खीरी मामले पर काफी कुछ कह सकती हैं।

गौरतलब है कि राज्य में साल 2022 में 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाला है। ऐसे में यह चुनाव कांग्रेस के लिए काफी अहम है। प्रियंका वोटरों को अपनी तरफ करने के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं। लेकिन राज्य में जो सर्वे किया जा रहा है उसमें कांग्रेस पार्टी एक बार फिर हारती हुई दिख रही है।

यह भी पढ़ें:

Lakhimpur Kheri मामले में आरोपी आशीष मिश्रा को कोर्ट में किया गया पेश, जानें अदालत में क्या कुछ हुआ…

9 अक्टूबर: Official Secret Act मामला, मुंबई साइबर सेल ने CBI के सुबोध जायसवाल को भेजा समन, पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here