UP Election 2022: AAP की नजर बेरोजगारों पर, Sanjay Singh बोले- पार्टी आज करेगी बड़ी घोषणा

0
421
Sanjay Singh
sanjay singh

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आक्रमक हैं। वहीं राज्य की राजनीति में आम आदमी पार्टी भी अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी बुधवार को प्रदेश के बेरोजगारों को ध्‍यान में रखते हुए घोषणा करने वाली है। AAP सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने ट्वीट किया, ”उत्तर प्रदेश के बेरोज़गारों के लिये नई उम्मीद नये सपनों के साथ @AamAadmiParty करेगी बड़ा ऐलान। दिनांक 15.12.2021 सायं 4 बजे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री @msisodia जी नोयडा में पत्रकारवार्ता में करेंगे बेरोज़गार युवाओं के लिये महत्वपूर्ण घोषणा।”

बता दें कि दिल्‍ली में लगातार तीसरी बार सफलता प्राप्‍त करने के बाद AAP की नजरें दूसरे राज्यों में हैं। आम आदमी पार्टी 2022 में पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ रही है। इसी क्रम में पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अयोध्या पहुंचे थे।

SP से हो सकता है गठबंधन

आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पिछले महीने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच यूपी के चुनावी समीकरण और राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई थी। वहीं संजय सिंह और अखिलेश यादव की बैठक को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि बैठक उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर थी। दोनों की मुलाकात के बाद इस बात के भी कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों दलों के बीच में यूपी विधानसभा को लेकर औपचारिक गठबंधन भी हो सकता है।


इसे भी पढ़ें: UP Election 2022: अखिलेश को मिला हरिशंकर तिवारी के परिवार का साथ, बोलें सपा प्रमुख,’अब Samajwadi Party का कोई मुकाबला नहीं कर सकता’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here