सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मर्डर केस में नया खुलासा, जेल में बैठे लॉरेंस बिश्नोई के करीबी ने रची हत्या की साजिश; हत्यारों को मुहैया कराई ‘AK-47’

0
139

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case : राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल, गोगामेड़ी की हत्या की प्लैनिंग जेल में बैठे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बेहद करीबी संपत नेहरा ने रची थी। इसके साथ ही नेहरा ने ही शूटर्स को एके-47 राइफल भी दिलवाई थी। यह बात भी सामने आ रही है कि पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) को गोगामेड़ी की हत्या की साजिश के बारे में कई महीने पहले से जानकारी थी।

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case : एजीटीएफ को फरवरी में ही मिल गई थी खबर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब पुलिस ने इस बारे में राजस्थान पुलिस को फरवरी के महीने में जानकारी भेजी थी। बता दें, इस संबंध में पंजाब पुलिस के स्पेशल डीजीपी ने राजस्थान के डीजीपी को लेटर लिखा था।

इसके अलावा, पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के डीआइजी ने एडीजी इंटेलिजेंस को भी लेटर लिख कर इस संबंध में बताया था। बता दें कि अब राजस्थान पुलिस संपत नेहरा को प्रोडक्शन वारंट के बेस पर गिरफ्तार करके राजस्थान लाने की तैयारी कर रही है।

संपत नेहरा ने रची गोगामेड़ी की हत्या की साजिश

मालूम हो कि कुछ महीने पहले पंजाब पुलिस संपत नेहरा को दिल्ली की तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। तब नेहरा पर हथियारों की तस्करी का आरोप था। पंजाब पुलिस की पूछताछ में गोगामेड़ी की हत्या की साजिश का पता चला था। जिसके बाद ही राजस्थान पुलिस को इनपुट भेजा गया था। जिसमें बताया गया था कि संपत नेहरा ने कुछ शूटर्स को गोगामेड़ी की हत्या के लिए हायर कर लिया है। और हत्या के लिए एके-47 जैसे हथियार भी दिए गए हैं।

संपत नेहरा को मिला था सलमान खान को मारने का जिम्मा

बॉलीवुड स्टार सलमान खान को मारने का जिम्मा भी संपत नेहरा ने ही लिया था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इस गैंगस्टर ने सलमान को मारने के लिए मुंबई की ओर कदम बढ़ा भी दिए थे। सूत्रों के अनुसार, नेहरा के पास कम रेंज वाली पिस्टल थी इसलिए वह सलमान को मारने में असफल रहा था।

बता दें इस गैंगस्टर के खिलाफ कई क्राइम के मामले दर्ज हैं। देश के कई राज्यों जैसे, पंजाब, दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ में हथियारों की तस्करी, हत्या की कोशिश और कान्ट्रैक्ट किलिंग सहित कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

कौन है संपत नेहरा?

गैंगस्टर संपत नेहरा सिर्फ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेम्बर ही नहीं बल्कि उसे बिश्नोई का दाहीना हाथ भी माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में लॉरेंस बिश्नोई का कॉलेज जूनियर हुआ करता था। कॉलेज कैम्पस में, लॉरेंस और संपत ने कुछ सालों तक कॉलेज स्टूडेंट पॉलिटिक्स में एक साथ काम किया। जिसके बाद आगे चलकर संपत ने भी बिश्नोई के नक्शे कदमों पर चलकर जुर्म का रास्ता अपना लिया।

नितिन फौजी और रोहित पर गोगामेड़ी की हत्या के आरोप

एसटीएफ ने हरियाणा के रेवाड़ी डिस्ट्रिक्ट से दीपांशु नामक के एक अन्य बदमाश को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दो और अन्य आरोपियों को पुलिस ढूंढ़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितिन एक फौजी के तौर पर भारतीय सेना में कार्यरत है और उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं रहा है। नितिन और रोहित राठोड़ नामक दो लोगों पर आरोप है कि इन्होंने गोगामेड़ी की घर में घुसकर हत्या की है। बता दें, नितिन भारतीय सेना की 16 जाट रेजिमेंट में तैनात है और वह नवंबर की 8 तारीख को अपने घर छुट्टी पर आया था। उसके पिता कृष्ण भी एक रिटायर्ड फौजी हैं।

हरियाणा में नितिन के गांव में एसटीएफ और पुलिस का छापा

गोगामेड़ी की हत्या में हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के निवासी नितिन फौजी को आरोपी बताया जा रहा है। नितिन को धरने के लिए बुधवार को हरियाणा पुलिस और एसटीएफ की टीम ने उसके गांव में खोजबीन की। लेकिन पुलिस उसे ढूंढ़ नहीं सकी। हालांकि, पुलिस द्वारा नितिन के परिवार से पूछताछ की गई। एसटीएफ ने नितिन की पत्नी से भी काफी देर तक पूछताछ की।

यह भी पढ़ें :

Sukhdev Singh Murder : Karni Sena के अध्यक्ष सुखदेव सिंह की गोली मारकर हत्या, CCTV वीडियो आया सामने…

कौन होगा राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री? वसुंधरा राजे के अलावा BJP के पास हैं ये विकल्प

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here