Sukhdev Singh Murder : Karni Sena के अध्यक्ष सुखदेव सिंह की गोली मारकर हत्या, CCTV वीडियो आया सामने…

0
66

Sukhdev Singh Murder : राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज यानी मंगलवार की दोपहर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना स्थल से सुखदेव को अस्पताल में ले जाने के बाद वहां के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना का सीसीटीवी वीडियो अब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया एक्स (पूर्व ट्विटर) यूजर अवकुश सिंह ने घटना का एक CCTV वीडियो शेयर किया है जिसमें बदमाशों की गोलीबारी की वारदात को देखा जा सकता है। इसके साथ ही इस यूजर ने कैप्शन लिखा है, “श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई। सुखदेव सिंह को उनके घर में घुस कर गोली मारी गई।”

बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार कुछ बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े घर के अंदर घुसकर सुखदेव और उनके साथियों पर गोलियां बरसा दीं। घटना के बाद उन्हें मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया था।

वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक गोगामेड़ी दोपहर करीब 1 बजकर 45 मिनट पर श्यामनगर स्थित अपने घर पर ही थे। तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और गोगामेड़ी पर गोलियों की बरसात करके फरार हो गए। बता दें कि गोगामेड़ी के साथ उस वक्त अजीत सिंह भी मौजूद थे जो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

राजस्थान पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और उन अपराधियों की तलाश कर रही है जिन्होंने सुखदेव सिंह को मौत के घाट उतारा है। हत्या के पीछे का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है।

Sukhdev Singh Murder : राजस्थान पुलिस डायरेक्टर जनरल उमेश मिश्रा ने मामले को लेकर बताया कि शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार चार जनों ने घर में घुसकर गोलीबारी कर दी। उस समय गोगामेड़ी भी वहीं पर थे। इसके साथ ही घटना के दौरान गोगामेड़ी का एक सुरक्षा कर्मी और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ।

यह भी पढ़ें:

कौन होगा राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री? वसुंधरा राजे के अलावा BJP के पास हैं ये विकल्प

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here