टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या को ईडी ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?

0
75
Sukanya Mandal
Sukanya Mandal

Sukanya Mandal:प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने पश्चिम बंगाल में एक बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ईडी ने टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अनुब्रत मंडल को पहले सीबीआई और फिर ईडी ने गिरफ्तार किया था। अब अनुब्रत की बेटी सुकन्या को भी ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला पशु तस्करी से जुड़ा हुआ है। इस मामले में ईडी ने पहले सुकन्या को पूछताछ के लिए बुलाया था और फिर उसके बाद गिरफ्तार कर लिया।

Sukanya Mandal
Sukanya Mandal

Sukanya Mandal:बेहिसाब संपत्ति को लेकर भी किया था तलब

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले ईडी ने इस मामले में बेहिसाब संपत्ति और बैंक खाते से जुड़े जानकारी को लेकर सुकन्या मंडल को तलब किया था। बता दें कि सुकन्या बंगाल सरकार की ओर से संचालित प्राथमिक स्कूल में शिक्षक हैं। बताया गया कि इससे पहले भी जांच एजेंसी ने सुकन्या से पूछताछ के लिए उन्हें समन भेजा था लेकिन तब वे पेश नहीं हुई थीं। अब ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पिता अनुब्रत मंडल की पिछले साल हुई थी गिरफ्तारी
मामला पशु तस्करी से जुड़ा हुआ है। इसी मामले में पिछले साल नवंबर 2022 में बीरभूम से टीएमसपी नेता व पार्टी प्रमुख और सुकन्या के पिता अनुब्रत मंडल को ईडी ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद सीबीआई की ओर से गिरफ्तार होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। आपको बता दें कि इसी मामले में ईडी ने अनूब्रत मंडल के करीबी मनीष कोठारी को भी गिरफ्तार किया था। अब सुकन्या मंडल की भी गिरफ्तारी हो गई है।

यह भी पढ़ेंः

30 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन और 100 से अधिक देश, जानिए कोरोना काल में भारत की भूमिका पर क्या बोले PM Modi?

Mann Ki Baat Conclave: अमित शाह ने पूर्व PM इंदिरा गांधी को बताया तानाशाह, बोले- आपातकाल के बाद…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here