Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 33 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, सरदारपुरा से चुनाव लड़ेंगे अशोक गहलोत

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान में अपनी पहली लिस्ट जारी की दी है। इस लिस्ट में 33 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान...

0
51
Rajasthan Election 2023
Rajasthan Election 2023

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान में अपनी पहली लिस्ट जारी की दी है। इस लिस्ट में 33 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान पार्टी ने किया है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट का भी नाम शामिल हैं।

Rajasthan Election 2023: किसे, कहां से मिला टिकट?

बता दें, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सरदारपुरा से टिकट दिया गया है। वहीं, सचिन पायलट टोंक से फिर चुनावी मैदान में उतरे हैं। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लक्ष्मणगढ़ से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा, सीपी जोशी को नाथद्वारा से टिकट मिला है।

कांग्रेस ने इस बार नोहार से अमित चौहान, कोलायत से भंवर सिंह भोटी, सदलपुर से कृष्णा पूनिया, सुजानगढ़ से मनोज मेघवाल, मांडवा से रीता चौधरी, विराटनगर से इंद्राज सिंह गुर्जर, मालवीय नगर से अर्चना शर्मा, सांगनेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज, मंडावर से ललित कुमार यादव, अलवरसे टीकाराम जूली सिकरई से ममता भूपेश को टिकट दिया है।

इसके अलावा, सवाई माधोपुर से दानिश अबरार, लडनून से मुकेश भाकर, डीडवाना से चेतन सिंह चौधरी, जयाल से मंजू देवी, देगाना से विजयपाल मिर्धा, परबतसार से रामनिवास गावरिया, ओसियां से दिव्या मदेरणा, जोधपुर से मनीश पंवार, लूनी से महेंद्र विश्नोई, बायतू से हरीष चौधरी, वल्लभनगर से प्रीति गजेंद्र सिंह शेखावत, डूंगरपुर से गणेश गोघरा, बागीडोरासे महेंद्र जीत सिंह मालवीय, कुशलगढ़ से रामलीला खाडिया, प्रतागढ़ से रामलाल मीणा, भीम से सुदर्शन सिंह रावत, मंडलगढ़ से विवेक धाकड़ और हिंडोली से अशोक चांदना को टिकट मिला है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here