Jharkhand News: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, राज्‍य में दो दिन का राजकीय शोक घोषित

Jharkhand News: जानकारी के अनुसार 57 वर्षीय जगरनाथ महतो ने नवंबर 2020 में फेफड़े का प्रतिरोपण कवाया था। उन्‍हें पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते चेन्नई ले जाया गया था।

0
66
Jharkhand News: Jagarnath Mahto death news
Jharkhand News: Jagarnath Mahto death news

Jharkhand News: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का गुरुवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया।जानकारी के अनुसार 57 वर्षीय जगरनाथ महतो ने नवंबर 2020 में फेफड़े का प्रतिरोपण कवाया था। उन्‍हें पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते चेन्नई ले जाया गया था।वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित मिले थे।एमजीएम हेल्थकेयर के चिकित्सक अपार जिंदल ने कहा कि जगरनाथ महतो ने आज अंतिम सांस ली।राज्‍य सरकार ने उनके असामयिक निधन पर दो दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है।

jagarnath Mehto 3 min
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का गुरुवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया।

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन बोले- हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे!

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सहयोगी जगरनाथ महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए इसे “अपूरणीय क्षति! बताय।उन्‍होंने लिखा हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

Jharkhand News: तेजस्वी यादव ने शोक जताया

Jharkhand News: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी जगरनाथ महतो के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, “झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वो एक कुशल आंदोलनकर्ता, समाजसेवी और राजनेता थे। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि!”

Jharkhand News: राजकीय शोक का ऐलान

Jharkhand News: शिक्षा मंत्री के निधन पर झारखंड में दो दिनों के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है।इस दौरान सभी भवनों पर जहां नियमित रूप से तिरंगा फहराया जाता है, आधा झुका रहेगा। इस दौरान कोई राजकीय समारोह भी नहीं होगा. साथ ही आज सभी सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे।

शिक्षा मंत्री के असामयिक निधन की खबर मिलते ही झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल की आज होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई। इस संबंध में राज्य सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय ने सूचना जारी की है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here