दिल्ली के मीरा बाग इलाके में कल शाम साढ़े आठ बजे के करीब उस समय ऑफर तफरी मच गई जब एक फॉर्च्यूनर कार ने एक के बाद एक गाड़ियों में टक्कर मारते हुए निकली जा रही थी। टक्कर मारने के दौरान फॉर्च्यूनर सवार ने एक ई रिक्शा, बाइक सवार, साईकल सवार, और पैदल चल रहे लोगो को टक्कर मारी। फिर एक कैब ड्राइवर ने किसी तरह से फॉर्च्यूनर कार को रुकवाया।

इस हादसे में सड़क पर पैदल चल रही 16 साल की सीमा नाम की एक लड़की की मौत घटना स्थल पर हो गई। सीमा अपनी बहन सुमन के साथ ड्यूटी कर घर जा रही थी। इस हादसे फॉर्च्यूनर सवार ने 9 लोगो को कुचला जिसमे 1 की मौत हो गई। 8 घायल को पास के सहगल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालात गंभीर बनी हुई है। वही फॉर्च्यूनर कार सवार को भी चोट आई है उसे भी आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

फॉर्च्यूनर कार सवार आरोपी की पहचान के के भरिया के रूप में हुई है। के के भरिया की उम्र 65 साल के करीब है। के के भरिया दिल्ली विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर है। शाम के समय के के भरिया फिजियोथेरेपी करा के घर लौट ही रहे थे कि उनसे कार का ब्रेक नही लग पाया। जिसके चलते ये हादसा हुआ है।

Also Read

हालांकि के के भरिया का कहना है कि उनकी गाड़ी की रफ्तार कम थी। गाड़ी की ब्रेक फेल होने से उनसे ये एक्सीडेंट हुआ। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और ये पता लगाने में जुट गई है कि क्या वाकई में फॉर्च्यूनर का ब्रेक फेल हुआ था। या फिर कार की रफ्तार ज्यादा थी कि जिसके वजह से हादसा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here