NED vs SL Score: श्रीलंका ने नीदरलैंड्स को दी 5 विकेट से मात, डच गेंदबाजों की हालत खस्ता

0
41
NED vs SL Live Score Updates 2023 World Cup
NED vs SL

NED vs SL Score: वर्ल्‍ड कप 2023 का आज 19वां मैच नीदरलैंड्स और श्रीलंका के मध्य लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। जहाँ एक ओर नीदरलैंड्स अपनी दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरी है। वहीं, श्रीलंकाई टीम अपनी पहली जीत की तलाश से मैदान पर उतरी है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी धमाकेदार जीत के चलते नीदरलैंड्स वर्ल्‍ड कप 2023 की प्‍वाइंट्स टेबल में 8वें स्‍थान पर है। श्रीलंकाई टीम फिलहाल 9वें स्‍थान पर है। 

ताजा अपडेट के मुताबिक श्रीलंका इस मैच को 5 विकेट से जीत गयी है। श्रीलंका टीम मैच में 2 गेंद शेष रहते 263 रनों का लक्ष्य हासिल करने में सफल रही। सदीरा समरविक्रमा की 107 गेंदों पर 91 रनों की पारी के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया है। विश्व कप 2023 में श्रीलंका इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल पर अब 9वें स्थान पर है।

बता दें, नीदरलैंड्स के कप्‍तान स्‍कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी चुनी है। बात करें अगर प्लेइंग 11 की तो नीदरलैंड्स ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई फेरबदल नहीं किया है। वहीं दूसरी ओर श्रीलंका टीम में दो बदलाव हुए हैं। श्रीलंका ने दुशान हेमंत और कसुन रजित को दुनीथ वेलालागे व लाहिरू कुमार की जगह शामिल किया है।

NED vs SL Live Score Updates 2023 World Cup : श्रीलंका के गेंदबाजों दिखा रहे हैं अपना दबदबा

दोपहर 1 बजे तक; श्रीलंका ने अपनी 30 ओवर डाल दिए हैं।  श्रीलंका के गेंदबाजों ने अपनी सटीक गेंदबाज़ी से  नीदरलैंड्स की आधी टीम  को वापस पविलियन का रास्ता दिखा दिया है।  नीदरलैंड्स की टीम 30 ओवरों में 6 विकेट के नुक्सान पर 130 रनों तक पहुंची है। नीदरलैंड्स का पूरा मध्य क्रम धराशायी हो चुका है।

श्रीलंकाई गेंदबाजों में कसुन रजित, दिलशान मदुशंका और महीश थीक्षणा की तिगड़ी ने सटीक गेंदबाज़ी के दमपर नीदरलैंड्स  के बल्लेबाजों को जकड़ कर रखा है। महीश के खाते में 1 , दिलशान के खाते में 2 और कसुन  ने अभी तक ३ विकेट झटके हैं।

नीदरलैंड्स के कप्तान हुए थीक्षणा के शिकार

नीदरलैंड्स के कप्तान स्‍कॉट एडवर्ड्स जिनपर पूरी टीम की आशाएं थी  मात्र 16 रन बनकर आउट हो गए हैं।  महीश थीक्षणा ने एडवर्ड्स को क्लीन बोल्ड किया है और इसके साथ ही अपनी पहली विकेट प्राप्त की है।

नीदरलैंड्स की ज़बरदस्त वापसी
सीब्रांड एंजेलब्रेच्‍ट (70 )और वान बीक (59 ) की के अर्धशतकों के चलते नीदरलैंड्स 262 के स्कोर पर ढेर हो गयी है। दिलशान और कसुन ने श्रीलंका के लिए चार-चार विकेट झटके हैं।

श्रीलंका की पारी :

निसांका का अर्धशतक
पाथुम निसांका ने लगाया एक और अर्धशतक। इस मैच में 52 गेंदों पर खेली 54 रनों की पारी। सलामी बल्लेबाज़ ने आज मैच की नीव रखी है।

सदीरा, चरित और धनंजय की बल्लेबाजी ने जिताया मैच
मैच में सदीरा समरविक्रमा (91), चरित असलंका(44), धनंजय डी सिल्‍वा (30) ने श्रीलंका की नैया पार करानी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

हालिया अपडेट के मुताबिक श्रीलंका इस मैच को 5 विकेट से जीत गयी है। श्रीलंका टीम मैच में 2 गेंद शेष रहते 263 रनों का लक्ष्य हासिल करने में सफल रही है। सदीरा समरविक्रमा को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया है।

NED vs SL की प्लेइंग 11

नीदरलैंड्स की प्‍लेइंग 11 – विक्रमजीत सिंह, मैक्‍स ओ डाउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीड, तेजा निडामनुरु, स्‍कॉट एडवर्ड्स (कप्‍तान और विकेटकीपर ), सीब्रांड एंजेलब्रेच्‍ट, रोएलफ वान डर मर्व, लोगान वान बीक, आर्यन दत्‍त और पॉल वान मीकेरन।

श्रीलंका की प्‍लेइंग 11 – पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्‍तान और विकेटकीपर।), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्‍वा, दुशान हेमंत, चमिका करुणारत्‍ने, महीश थीक्षणा, कसुन रजित और दिलशान मदुशंका।

यह भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए पंड्या, जानें कब-कब चोटिल हुए हैं हार्दिक..

ICC Cricket World Cup 2023| Ind V/S Ban: बांग्लादेश ने भारत को दिया 257 रनों का टारगेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here