Mumbai News: समंदर के बीच फंसी 12 जिंदगियां, जानिए कैसे लाइफगार्ड ने बचाई जान

Mumbai News: मुंबई के अक्सा बीच से ऐसी ही एक घटना सामने आई है। जहां समंदर में मस्ती करने गए 12 लोगों की जान समंदर की लहरों में फंस गई। समंदर में पानी का बहाव तेज होने के कारण 12 लोग समंदर के बीच फंस गई। समंदर के बीच फंसे लोगों को देख किनारें पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी को माहौल बन गया।

0
174
Mumbai News
Mumbai News: समंदर के बीच फंसी 12 जिंदगियां, जानिए कैसे लाइफगार्ड ने बचाई जान

Mumbai News: मुंबई में लोग अक्सर घूमने के लिए समंदर किनारे जाते हैं। मुबंई घूमने आए लोगों के लिए समंदर आकर्षण का केंद्र रहता है जहां जाने का लोग मौका नहीं छोड़ते लेकिन कभी-कभी लोगों का मजा उनके लिए मुसीबत बन जाता है।

मुंबई के अक्सा बीच से ऐसी ही एक घटना सामने आई है। जहां समंदर में मस्ती करने गए 12 लोगों की जान समंदर की लहरों में फंस गई। समंदर में पानी का बहाव तेज होने के कारण 12 लोग समंदर के बीच फंस गई। समंदर के बीच फंसे लोगों को देख किनारे पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लाइफगार्ड ने अपनी सूझ-बूझ से इस बड़े हादसे को होने से रोक लिया।

Mumbai News: जांबाज लाइफगार्ड ने बचाई जान

BMC के जांबाज लाइफगार्ड ने खुद की परवाह न करते हुए डूब रहे 12 लोगों को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। BMC के लाइफगार्ड ने 12 लोगों को सही सलामत समंदर से बाहर निकाल कर एक बड़ा हादसा होने से रोक लिया। बीच पर मौजूद लोगों ने इस घटना की पूरी वीडियो बना ली और लोग लाइफगार्ड के किए काम की तारीफें करते नहीं थक रहे।

Mumbai News: समंदर के बीच फंसी 12 जिंदगियां, जानिए कैसे लाइफगार्ड ने बचाई जान
Mumbai News

बता दें कि घटना कल शाम करीब 4:30 बजे की है। जहां समुद्र में हाईटाइड के दौरान नहाने गए लोगों की जान समंदर में फंस गई। सभी 12 लोग भुसावल के रहने वाले हैं जो मुंबई घूमने आए थे।

संबंधित खबरें:

Mumbai News: मामा को भांजी से हुआ प्यार तो की सारी हदें पार, अब सलाखों के पीछे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here