Lucknow की घनी आबादी में अभी भी घूम रहा है Leopard, 60 घंटे से सर्च ऑपरेशन जारी

0
1513
Lucknow में Leopard
Lucknow में Leopard

लखनऊ (Lucknow) के घनी आबादी वाले इलाके के पहाड़पुर और कल्याणपुर में शनिवार को तेंदुआ (Leopard) आ धमका था जिसके बाद वहां के लोग खौफ में हैं। Leopard को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम पिछले 60 घंटे से सर्च ऑपरेशन चला रही है लेकिन तेंदुए को अभी तक पकड़ नहीं पाई है। इस खबर से इलाके के लोग डर के साए में जी रहे हैं। तीन घंटे पसीना बहाने के बाद तेंदुआ जाल में तो फंसा था लेकिन वन विभाग के अधिकारी डर के भाग गए।

Lucknow में Leopard की तलाश जारी

Lucknow में Leopard
Lucknow Leopard News

तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में कुछ अधिकारी घायल भी हो गए हैं। तेंदुआ अधिकारियों को देखते ही वार करने के लिए दौड़ रहा है। एक महिला को इतनी बुरी तरह घायल कर दिया है कि उसे 25 टांके लगे हैं। फिलहाल उसे पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

दरअसल आबादी वाले इलाके में तेंदुए की आने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग  (Forest Department)  की टीम वहां पर पहुंची जिसके बाद खूंखार तेंदुए ने वन विभाग के तीन अधिकारियों पर वार किया। तीनों अधिकारियों को गहरी चोट आई है।

Lucknow में डरी हुई है जनता

Leopard
Leopard

स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार तेंदुए ने सबसे पहले विनीता रावत नाम की महिला पर हमला किया था। जब महिला के बेटे ने ईंट से हमला किया तो तेंदुए ने उसे भी घायल कर दिया। पुलिसकर्मी ज्ञानेंद्र मां और बेटे को तेंदुए के हमले से बचाने की कोशिश कर रहा था। तेंदुए ने उसे भी चोटिल कर दिया। फिलहाल तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तेंदुए (Leopard) का सीसीटीवी फुटेजे भी सामने आया है जिसमें वो बैखौफ सड़क पर घूम रहा है। खबर के अनुसार लखनऊ के गुंडबा थाना क्षेत्र की घनी आबादी पहाड़पुर और कल्याणपुर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए को देखा गया है। कैमरे में तेदुआ गलियों में घूमते, छत पर चढ़ते हुए दिख रहा है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here