“गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने तो दूसरी तरफ जंगली सूअरों को मारने की मांग”, BJP सांसदों की ये बातें आपने सुनी क्या?

0
48

राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को राज्यसभा में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग की। साथ ही, पार्टी के एक अन्य सदस्य कैलाश सोनी ने जंगली सूअरों को मारने के लिए कानून बनाने को लेकर आवाज उठाई।

मीणा ने कहा, “गाय भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा और इससे सभी की आस्था भी जुड़ी हुई है। भारतीय संस्कृति में गाय को पूजा जाता है। यह वक्त की मांग है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए।” उन्होंने कहा कि आज देश के कई राज्यों में गो हत्या प्रतिबंधित है। सनातन धर्म में गाय को माता मानकर पूजा जाता है।

किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, “गाय हिंदू संस्कृति का मजबूत प्रतीक और आस्था का केंद्र है। जब कोई भी गो हत्या करता है तो सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ जाता है। जो लोग गाय की पूजा करते हैं, उसकी रक्षा करना उनका परम कर्तव्य है। लोग आर्थिक रुप से भी गाय पर निर्भर हैं। कई धर्म मुस्लिम शासकों ने भी गाय को भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था। बाबर, हुमायूं और अकबर सहित कम से कम पांच मुस्लिम शासकों ने गो हत्या पर प्रतिबंध लगाया था।”

इसके अलावा बीजेपी के कैलाश सोनी ने देश में जंगली सूअरों के आतंक का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, “देशभर में जंगली सूअरों के कारण ग्रामीण जन जीवन संकट में आ गया है। जंगल से निकलकर ग्रामीण क्षेत्रों में इनके कारण आतंक मचा हुआ है। अनेक किसानों की जान जा चुकी है। कृषि उपज को भी भारी नुकसान पहुंचता है।”

उन्होंने कहा, “मेरी भारत सरकार से मांग है कि जंगली सूअरों को मारने के लिए शीघ्र अति शीघ्र कानून बनाया जाए। जंगली सूअरों से खेतों को बचाने के लिए बिजली के तारों का ऐसा बाड़ लगाने दिए जाने की भी अनुमति दी जाए जिनसे मनुष्यों को नुकसान ना पहुंचे।”

कैलाश सोनी ने मांग की, “मध्य प्रदेश में गन्ना फसल की उपज के दौरान एक निर्धारित समय के लिए लाइसेंसी बंदूक रखने वालों को जंगली सूअरों को मारने के लिए जिला कलेक्टर व अनुभागीय स्तर के अधिकारियों से अनुमति देने की व्यवस्था की जाए।”

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here